नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड हसीना के बारे में बता रहे हैं जिसकी पहचान एक बिंदास अदाकारा के रूप में होती रही है. अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में लाखों दिलों को धड़काने वाली इस हसीना ने करियर के शुरुआती दौर में काफी सफलता हासिल की थी. हालांकि, बाद में उनका करियर पहले की तरह नहीं रहा. दूसरी ओर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कई अफेयर के बावजूद वो 51 साल की उम्र में भी सिंगल हैं.
2000 में किया था ब्लॉकबस्टर डेब्यू
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ‘कहो ना प्यार है’ से धूम मचाने वाली अमीषा पटेल हैं जो आज 51 साल की हो चुकी हैं. अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1975 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. वो मशहूर वकील और राजनेता रजनी पटेल की पोती हैं.
पहली फिल्म ने जीते थे 92 अवार्ड्स
अमीषा ने डेब्यू फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम किया था. 26 साल पहले आई ये फिल्म ऋतिक की भी डेब्यू फिल्म थी. दोनों को कहो ना प्यार है ने रातोंरात स्टार बना दिया था. ये उस साल की सबसे कमाऊ फिल्मों में दूसरे नंबर पर मौजूद थी. वहीं अवॉर्ड्स के मामले में भी इसका एक तरफा जलवा रहा. इसने अलग-अलग कैटिगरी में कुल 92 अवॉर्ड अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया था. इस वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज दर्ज किया गया था. ऋतिक को बेस्ट एक्टर और बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था. अमीषा पटेल को सिने अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था.
51 की उम्र में भी नहीं बसाया घर
कहो ना प्यार है से ब्लॉकबस्टर डेब्यू करने वाली अमीषा ने इसके बाद एक और ब्लॉकबस्टर गदर दी थी. फिर बाद में उन्होंने फ्लॉप्स की झड़ी लगा दी थी. हालांकि साल 2023 में गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर से वो फिर से सुर्खियों में रहीं. अमीषा 51 साल की उम्र में भी सिंगल लाइफ जी रही हैं. उनका नाम डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ खूब चर्चा में रहा. इसके अलावा वो निर्वाण बिरला, कानव पुरी और कुणाल गूमर के साथ भी रिश्ते से सुर्खियों में रहीं.
























































