नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य देव का यह गोचर 3 राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है।
1 साल बाद सूर्य देव करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश
सूर्य देव को ज्योतिष में ग्रहों का राजा कहा जाता है। साथ सूर्य देव लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं आपको बता कें दि जब भी सूर्य देव गोचर करते हैं तो उसका असर मानव जीवन और राशियों पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव नवंबर में वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
12 महीने बाद वैभव के दाता शुक्र करेंगे शनि के घर में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग
सिंह राशि
सूर्य देव का गोचर सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को विभिन्न सौदों से भारी मुनाफा होने की उम्मीद है। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं वो इस दौरान किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिरता प्राप्त होगी। वहीं मन में आत्मविश्वास का संचार होगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग और मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में लोगों को सुख-शांति मिलेगी। इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। यह दौरान आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि का है। साथ ही कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। वहीं नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि
सूर्य देव का गोचर आप लोगों के लिए आर्थिक रूप से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही आपके अंदर एक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनका रिश्ता अगले मुकाम तक पहुंच सकता है। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। वहीं समाज में आपको रूतबा बढ़ेगा। साथ ही निवेश या व्यवसाय के पुराने प्रयासों से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। वहीं कामकाजी जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

























































