नई दिल्ली। ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं बुध। बुध की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बुध समय-समय पर गोचर करते रहते हैं। बुध का गोचर जल्द ही वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं हैं। मंगल की राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है। कल के दिन लगभग दोपहर के 12 बजकर 39 मिनट पर बुध मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर तक बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं बुध के गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है-
वृश्चिक राशि
बुध का गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में होना आपके लिए शुभ माना जा रहा है। आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, मां की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।
तुला राशि
बुध का गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में होना तुला राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कोई नया मौका मिल सकता है, जिसे धन आगमन होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में आपके दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। जीवन में आ रही मुश्किलों को जीवन साथी के सपोर्ट के साथ सुलझाया जा सकता है। संतान का सुख आपको मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आपके लिए बुध का गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में होना फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं टिकेंगी। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।

























































