नई दिल्ली: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर भाषा में मर्डर मिस्ट्री से लबरेज कंटेंट मिल जाएगा, लेकिन बहुत कम ही सीरीज देखने लायक होती है जो दर्शकों को पसंद आती है। ऐसे में ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज हर महीने और हफ्ते रिलीज होती है, जिन्होंने दर्शकों को खूब ध्यान खींचा है। उन्हीं सीरीज में से एक ये बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसने 1 साल पहले ओटीटी पर दस्तक दी थी। इसकी कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक इतनी बेहतरीन है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं।
2024 में ओटीटी पर कई धमाकेदार वेब सीरीज आई, जिसमें से कुछ यादगार बन गई। उस साल दर्शकों के बीच मर्डर मिस्ट्री देखने का अलग ही क्रेज देखने को मिला था। लोगों की दिलचस्पी ऐसे वेब शोज में सबसे ज्यादा थी, जिनमें मिस्ट्री, ड्रामा और थ्रिलर भरपूर था। लगभग हर हफ्ते कोई नई सीरीज रिलीज होती और लोग उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उसके नए सीजन की मांग करते थे।
हम बात कर रहे हैं 2024 में आई धांसू ‘किलर सूप’ की, जिसमें मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा पहली बार साथ नजर आए थे। रिलीज के बाद ही ये सीरीज ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी थी, जिसे साफ पता चलता है कि दर्शक कैसा कंटेंट देखना चाहते हैं। रोमांच और थ्रिलिंग से लबरेज इस सीरीज की कहानी दिमाग घुमा देगी।
इस सीरीज की बेहतरीन कहानी, लोकेशन, कलाकारों की दमदार एक्टिंग और शानदार सिनेमैटोग्राफी, जिसने लोगों को इसकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। सीरीज में कई सीन्स ऐसे हैं जो दिल-दिमाग को झकझोक कर रख देंगे। इसकी कहानी मर्डर मिस्ट्री से जुड़ी हुई है। ‘किलर सूप’ नेटफ्लिक्स पर आई एक डार्क मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज है, जिसकी कहानी स्वाति शेट्टी (कोंकणा सेन शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक मशहूर शेफ बनना चाहती है, लेकिन अपने घर पर भयानक सूप बनाती है।
कहानी में जब स्वाति शेट्टी को पता चलता है कि उसके पति प्रभाकर (मनोज बाजपेयी) का निधन हो गया है तो वह अपने प्रेमी उमेश (मनोज बाजपेयी) के साथ मिलकर एक खतरनाक साजिश रचती है। उमेश और प्रभाकर का डबल रोल मनोज बाजपेयी ने निभाया है। सीरीज में देखने को मिलता है कि हमशक्ल होने के कारण उमेश अपनी लवर स्वाति के पति प्रभाकर की जगह ले लेगा।
यह सीरी 11 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसे अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। इस वेब सीरीज में दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर की। यह तेलंगाना के 2017 के मामले पर आधारित है। ‘किलर सूप’ आठ एपिसोड की एक वेब सीरीज है।

























































