नई दिल्ली। नजर लगना इज रीयल…ये बात आप कई बार सुन चुके होंगे। लोग आए दिन सलाह देते हैं कि अपनी कोई भी चीज पूरी होने से पहले किसी से शेयर ना करें। हालांकि सारी चीजें मानने सुनने के बाद भी कई बार ऐसा होता है कि सब कुछ सही चल रहा होता है कि अचानक से काम बिगड़ने लगते हैं। छोटा बच्चा बिना बात रोता है। मन बैचेन रहता है। या फिर कई बार ऐसा भी होता है कि ज्यादा काम किए बिना ही थकान होने लगती है। ऐसी स्थिति को नजर दोष से जोड़कर देखा जाता है।
अगर आपके साथ भी आजकल ऐसा हो रहा है तो नजर उतार सकते हैं। हालांकि इसके लिए सही दिन का चुनाव करना भी उतना ही जरूरी है। जानिए धार्मिक मान्यता के हिसाब से नजर उतारने के लिए सही दिन और समय क्या है?
नजर उतारने का शुभ दिन
ज्योतिष शास्त्र और मान्यता के अनुसार हफ्ते में तीन दिन ऐसे होते हैं जब नजर दोष के उपाय करने को असरदार माना जाता है। मंगलवार के दिन नजर उतारना शुभ माना जाता है। इस दिन की पूजा भगवान हनुमान को समर्पित होती है। माना जाता है कि इस दिन किया गया नजर दोष का उपाय जिंदगी से नेगेटिव एनर्जी को कम करता है। इसके अलावा शनिवार और रविवार का दिन नजर उतारने के लिए सही माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव का दिन होने के नाते शनिवार को उतारी गई नजर से नेगेटिव प्रभाव काफी हद तक दूर होते हैं। वहीं सूर्यदेव का दिन यानी रविवार को इस उपाय को करने से शरीर में अच्छी एनर्जी आती है।
इस समय नजर उतारना होता है सही
नजर उतारने के लिए सही दिन का चुनाव करना जितना महत्वपूर्ण है। उतना ही जरूरी है इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए सही समय को चुनना। मान्यता के हिसाब से अगर सूर्यास्त के बाद नजर उतारी जाए को इसका असर लंबे समय तक रहता है। शाम या रात में से किसी भी समय का चुनाव करना सही होगा। वहीं सुबह के समय नजर उतारना सही नहीं माना जाता है क्योंकि ये उतना असरदार नहीं होता है।
नजर उतारते समय इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप किसी की नजर उतारने वाले हैं तो इस प्रक्रिया को शांत मन से करें।
- नजर उतारते वक्त किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें।
- इस प्रक्रिया के दौरान किसी से बातचीत ना करें।
- उपाय जब हो जाए तो बचे हुए राख को घर के बाहर रख दें।
- जो नजर उतरवा रहा है वो व्यक्ति इस प्रक्रिया के पूरे हो जाने के बाद नजर उतारने वाले के पैर छू लें। इसे शुभ माना जाता है।


























































