नई दिल्ली। रत्नशास्त्र के अनुसार कुछ रत्न इतने पावरफुल होते हैं कि अपनी एनर्जी से जिंदगी को सही राह पर लेकर जाते है। कुछ रत्न ऐसे हैं जिनका संबंध शुक्र और शनि ग्रह से है। शास्त्र के अनुसार ये रत्न आर्थिक स्थिति बेहतर करने के साथ-साथ करियर और रिलेशनशिप को भी सही दिशा में आगे बढ़ाते हैं। वहीं सुख-संपत्ति से जुड़ी परेशानियां भी काफी हद तक कम हो जाती हैं।
ओपल
अगर आपको हीरा नहीं लेना है तो ओपल सबसे बढ़िया ऑप्शन है। शुक्र ग्रह से संबंधित रत्न है। मान्यता है कि क्रिएटिव फील्ड जैसे आर्ट, म्यूजिक, राइटिंग और फैशन से जुड़े लोगों के लिए ये सबसे लाभकारी रत्न है।
हीरा
ये शुक्र ग्रह का सबसे खास रत्न माना जाता है। बेशकीमती हीरे को धारण करने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। साथ ही पर्सनैलिटी में भी खूब निखार आता है। इसी के साथ हीरे को रिश्ते के लिए भी सबसे फायदेमंद रत्न माना जाता है।
नीलम
रत्नशास्त्र के इतिहास में नीलम को सबसे पावरफुल रत्नों में से एक माना जाता है। रत्नशास्त्र के अनुसार अगर ये रत्न किसी को अच्छे से सूट कर ले तो इसका करियर और बिजनेस संवरने लगता है। कुल मिलाकर मेहनत का फल मिलता है। रुके हुए काम भी जल्दी पूरे होने लगते हैं।
जामुनिया
इसे अमेथिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। ये भी शनि का ही रत्न है। इसे नीलम के ऑप्शन के तौर पर पहना जा सकता है। हालांकि नीलम की तुलना में ये उतना पावरफुल नहीं होता है। शास्त्र की मान्यता के हिसाब से ये तनाव को कम करके फोकस को बढ़ाता है। वहीं अगर कुंडली में शनि से जुड़े दोष हैं तो काफी हद तक इससे कम भी होते हैं।
सफेद पुखराज
इस रत्न का संबंध शुक्र ग्रह से है। शास्त्र मान्यता के अनसार इस रत्न को धारण करने के बाद जिंदगी में सही तरीके से स्टेबिलिटी आती है। इसके अलावा ये रत्न करियर और रिश्तों में भी सुधार लेकर आता है।

























































