नई दिल्ली। अगर आपको क्राइम ड्रामा (Crime Drama) पसंद है तो ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज रिलीज हुई है जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। यह सीरीज ओटीटी पर आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है।
यह ओटीटी सीरीज (OTT Series) 8 एपिसोड की है जो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद है। एक हफ्ते पहले ही इस सीरीज ने दस्तक दी और अब यह बड़ी सीरीज को पछाड़कर टॉप 10 ट्रेंड में शामिल हो गई है।
सीरीज की कहानी
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर नेमेसिस (Nemesis)। सीरीज की कहानी लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक पुलिस और शातिर चोर के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं।
सीरीज की स्टार कास्ट
दोनों के बीच की यह जंग उनकी निजी जिंदगी को तबाह कर देती है। सीरीज में मैथ्यू लॉ, य’लान नोएल, गैब्रिएला डेनिस, सोफिना ब्राउन, अरियाना गुएरा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही सीरीज
यह सीरीज 14 मई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सीरीज को भले ही क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली रेटिंग मिली है, लेकिन इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि यह ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है।
खबर लिखे जाने तक नेमेसिस नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में छठे पायदान पर है। पहले वह 7वें नंबर पर थी। धीरे-धीरे यह नंबर 1 की कुर्सी हथियाने के लिए आगे बढ़ रही है।
हिट सीरीज को किया पीछे
कोर्टनी ए. केम्प की क्राइम सीरीज में 8 एपिसोड्स हैं। हर एपिसोड एक घंटे का है। सीरीज में इमोशन भी है और एक्शन भी। अगर आप कोई क्राइम सीरीज देखने की सोच रहे हैं तो आप इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस सीरीज ने माय रॉयल नेमेसिस और मामला लीगल है 2 जैसी सीरीज को पीछे कर दिया है।
























































