नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे से पहले शुभमन गिल के भारत के ODI कप्तान के रूप में पदभार संभालने के साथ ही, यह रोहित शर्मा के युग की समाप्ति का प्रतीक है। रोहित ने दिसंबर 2021 में पूर्णकालिक कप्तान के रूप में कमान संभालने के बाद से 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत का नेतृत्व किया था।
अप्रैल में 38 वर्ष के हुए रोहित को दिसंबर 2021 में भारत का पूर्णकालिक ODI कप्तान नियुक्त किया गया था।
यह नियुक्ति तब हुई जब विराट कोहली ने T20I की कप्तानी छोड़ दी थी। तत्कालीन BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के नेतृत्व में बोर्ड दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के लिए एक ही कप्तान चाहता था, और यह जिम्मेदारी रोहित को सौंपी गई थी। उनके कार्यकाल में, भारत ने ODI फॉर्मेट में काफी सफलता हासिल की और रोहित हाल के दिनों में टीम इंडिया के लिए सबसे प्रभावी व्हाइट-बॉल कप्तानों में से एक के रूप में उभरे।
Rohit Sharma के ODI कप्तानी के रिकॉर्ड्स
- 2018: स्टैंड-इन कप्तान के रूप में रोहित (Rohit Sharma ODI Captaincy Record) की कप्तानी में भारत ने एशिया कप जीता।
- दिसंबर 2021: भारत के पूर्णकालिक ODI कप्तान नियुक्त किए गए।
- 2023: श्रीलंका में भारत ने एशिया कप जीता।
- 2023: ODI विश्व कप फाइनल तक टीम इंडिया पहुंची, जहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली।
- 2025: न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
रोहित शर्मा की कई और बड़ी उपलब्धियां भी हैं। उन्होंने भारत को टी20 विश्व कप 2024 में जीत दिलाई। वहीं, सबसे ज्यादा वनडे मैच के मामले में रोहित, एमएस धोनी (200 मैच) और विराट कोहली (95 मैच) से पीछे हैं, लेकिन उनकी कप्तानी बड़े मैचों में जीत के लिए जानी जाती है।
रोहित शर्मा ने अब तक टीम इंडिया की कप्तानी 56 मैचों में की है, जिनमें से भारत ने 46 मैच जीते और 12 हारे हैं। उनकी जीत का प्रतिशत लगभग 75% है।
वहीं जीत प्रतिशत के मामले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma ODI Captaincy Record), धोनी और कोहली से आगे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशत 55 का रहा, जबकि कोहली की कैप्टनेंसी में 68 का रहा।
कप्तान बतौर वनडे कप्तान मैच बतौर वनडे कप्तान (जीत प्रतिशत) ग्लोबल व्हाइट बॉल टाइटल (बतौर कप्तान)
एमएस धोनी 200 मैच 55 प्रतिशत 2007 टी20 विश्व कप, 2011 विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी
विराट कोहली 95 मैच 68 प्रतिशत
रोहित शर्मा 56 75 प्रतिशत 2024 टी20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी
7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित-विराट की वापसी
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च 2025 को खेला गया, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर खिताब जीता। इसके बाद से रोहित और विराट कोहली पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। 7 महीने बाद दोनों दिग्गजों की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो रही है।

























































