नई दिल्ली। शनि की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। शनि बेहद ही धीमी चाल चलते हैं। मीन राशि में शनि का गोचर हो रहा है। शनि का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन के महीने से शनि उलटी चाल चल रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर के दिन सुबह में 5 बजे तक शनि का वक्री चाल में गोचर होगा। कल से लगभग 86 दिनों तक शनि वक्री चाल इस साल चलेंगे। उलटी चाल में शनि का गोचर करना कुछ राशियों की लाइफ में बड़े बदलाव ला सकता है। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं कि शनि के उलटी चाल में गोचर करने से किन राशियों के लिए समय शानदार साबित हो सकता है –
अगले 86 दिनों तक 3 राशियों को खूब होगा लाभ, शनि गोचर से ये राशियां रहें सावधान
शनि इस साल दिसंबर के महीने तक उलटी चाल में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लिए समय बेहद शुभ तो कुछ राशियों के लिए समय मुश्किल साबित होगा।
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का उलटी चाल में गोचर करना कैसा साबित होगा?
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का उलटी चाल में गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। धन का आगमन होगा। कुछ मेष जातक कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का उलटी चाल में गोचर करना कैसा साबित होगा?
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का उलटी चाल में गोचर करना शानदार साबित हो सकता है। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है। व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं।
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उलटी चाल में गोचर करना कैसा साबित होगा?
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उलटी चाल में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। व्यापार में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनेगी लेकिन लाभ होगा। संघर्ष के साथ धीरे- धीरे लाभ होगा आपको। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
किन राशियों को वक्री शनि के गोचर से सावधान रहने की जरूरत है?
शनि की उलटी चाल से तुला, वृश्चिक, सिंह, कर्क, मीन, कुंभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। बड़े डीसीजन लेने में जल्दबाजी न करें। प्रॉब्लम को सुलझाने पर काम करें। निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
























































