भारत में ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि हर घर की परंपरा भी है। मगर क्या आप जानते हैं चीनी वाली चाय डायबिटीज, वजन बढ़ने, स्किन और हार्ट संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है। मगर अच्छी बात ये है कि आप चाय में चीनी की जगह किचन में मौजूद कुछ खास चीजों का इस्तेमाल कर अपनी चाय को स्वादिष्ट और सेहतमंद बना सकते हैं। आइए जानते हैं चाय में शक्कर की जगह क्या इस्तेमाल कर सकते हैं।
चाय पीना तो सबको काफी पसंद है लेकिन क्या आपको पता है कि चाय में होने वाली शुगर का इस्तेमाल सेहत को कई तरह नुकसान पहुंचा सकता है। अब आप सोच रहेंगे होंगे कि चीनी की जगह मिठास के लिए चाय में क्या मिलाए? आज हम आपको नेचुरल तरीके से मीठी चाय तैयार करने के कुछ तरीके बताने जा रहे है।
1. आयुर्वेद में मुलेठी का उपयोग लंबे समय से होता आ रहा है। यह प्राकृतिक रूप से मीठी होती है तो इसे चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। ये खांसी-जुकाम में राहत देती है।
2. खजूर का सिरप को भी चीनी की जगह इस्तेमाल किया जाता है। ये गाढ़ा और मीठा होता है, इसलिए इसे कम मात्रा में डालें। इसमें फाइबर और मिनरल्स होते हैं, जो ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं।
3. किशमिश और छुआरे को दूध में उबालकर चाय बनाएं। यह तरीका चाय को पोषण से भरपूर बनाता है। अगर आपको हल्की मिठास पसंद है, तो यह सबसे अच्छा विकल्प है। मीठी चाय के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
4. आप चीनी के जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद को चाय में डालने से पहले चाय को गैस से उतार लें, ताकि इसके पोषक तत्व बरकरार रहें। शहद को शक्कर की तरह ही मात्रा में डालें।
5. गुड़ वाली चाय आज भी कई घरों में पी जाती है। गुड़ में आयरन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इसे शक्कर से बेहतर बनाते हैं। लेकिन चाय को ज्यादा न उबालें ताकि गुड़ का पोषण बना रहे।

























































