नई दिल्ली। ओटीटी पर एक एक्शन फिल्म का बवंडर आ गया है। मात्र 24 घंटे के अंदर एक्शन थ्रिलर वॉर मशीन (War Machine On OTT) ओटीटी की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 2 पर काबिज हो गई है। इस फिल्म का धुआंधार एक्शन धुरंधर (Dhurandhar) को भी टक्कर देता है।
वॉर मशीन एक साई-फाई एक्शन थ्रिलर है जो 6 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हुई। 1 घंटे 49 मिनट की फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार हो रहा था। जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई, वैसे ही इसने ओटीटी पर धुरंधर को पीछे कर नंबर 2 के स्थान पर कब्जा कर लिया।
वॉर मशीन मूवी की कहानी
वॉर मशीन एक किलिंग मशीन के खिलाफ जंग लड़ रहे US मिलिटरी के रिक्रूट्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो खुद को एक एलियन डेथ मशीन से बचाने की जद्दोजहद करते हैं। एक एलीट US रेंजर यूनिट की ट्रेनिंग एक्सरसाइज जंगल में एक बड़ी, रहस्यमयी किलिंग मशीन के खिलाफ जिंदा रहने की लड़ाई में बदल जाती है। फिल्म में जबरदस्त मिलिट्री ड्रामा को क्रीचर-फीचर एलिमेंट्स के साथ मिलाया गया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं।
वॉर मशीन की स्टार कास्ट
पैट्रिक ह्यूजेस के निर्देशन में बनी वॉर मशीन में एलन रिचसन ने मुख्य भूमिका निभाई है। स्टीफन जेम्स, ब्लेक रिचर्डसन, डेनिस क्वाड, जय कर्टनी और एलेक्स किंग भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस साई-फाई एक्शन फिल्म को IMDB की तरफ से 6.6 रेटिंग मिली है। क्रिटिक्स और दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
धुरंधर से आगे निकली वॉर मशीन
अगर आप भी कोई बढ़िया साई-फाई एक्शन मूवी देखने की सोच रहे हैं तो वॉर मशीन को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह फिल्म इस वक्त नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म इस वक्त भारत में टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में नंबर 2 पर है। इस फिल्म ने इंडियन मूवी अक्यूज्ड, धुरंधर और तेरे इश्क में जैसी फिल्मों को पीछा छोड़ दिया है।

























































