• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
fighter jet su 57

भारतीय वायुसेना के लिए कौनसा फाइटर जेट बेहतर है?

September 30, 2025
Amit Shah

यमुना की सफाई को मिलेगी रफ्तार, अमित शाह ने 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं का किया उद्घाटन

October 22, 2026
elections

UP विधान परिषद चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा चाक-चौबंद

October 22, 2026
PM modi

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड विकास के प्रमुख केंद्र : पीएम मोदी

October 22, 2026
india defeated new zealand

भारत ने रिकॉर्ड 226 रन चेज करके न्यूजीलैंड को हराया, 1-0 की बढ़त बनाई

October 22, 2026
cm dhami

मदरसों की धार्मिक शिक्षा का पाठ्यक्रम बदला, CM धामी बोले-हिंसा से जुड़ी सामग्री को जगह नहीं

October 22, 2026
railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
passwords

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

October 21, 2026
loan

होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

October 21, 2026
sharad purnima

शरद पूर्णिमा की पूजा में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

October 21, 2026
vande bharat

वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

October 20, 2026
Gold and Silver

सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

October 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 22, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    Amit Shah

    यमुना की सफाई को मिलेगी रफ्तार, अमित शाह ने 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं का किया उद्घाटन

    elections

    UP विधान परिषद चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा चाक-चौबंद

    PM modi

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड विकास के प्रमुख केंद्र : पीएम मोदी

    cm dhami

    मदरसों की धार्मिक शिक्षा का पाठ्यक्रम बदला, CM धामी बोले-हिंसा से जुड़ी सामग्री को जगह नहीं

    railway

    ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

    loan

    होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

    vande bharat

    वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

    Gold and Silver

    सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

    India-France

    फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?

    Dussehra

    भारत में ही नहीं इन देशों में भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है दशहरा!

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    JioHotstar

    JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक

    5G

    5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

    wi-fi

    घर के लिए सही Wi-Fi Router कैसे चुनें? जानिए

    Type-C

    Type-A या Type-C, किस केबल से जल्दी चार्ज होता है फोन?

    Jio

    5G को लेकर TRAI-Jio आमने सामने, 80% वाले नियमों को लेकर गहमा-गहमी

    screen guard

    कोई भी गार्ड लगाएं नहीं टूटेगा स्क्रीन! सरकार ले आई ऐसा न‍ियम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    india defeated new zealand

    भारत ने रिकॉर्ड 226 रन चेज करके न्यूजीलैंड को हराया, 1-0 की बढ़त बनाई

    rohit kohli

    रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

    Rinku wins gold

    एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो एफ46 में भारत का धमाल, रिंकू ने जीता गोल्ड

    पैरा एशियन गेम्स

    पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

    ramayan

    रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं देख पाएंगे यह फिल्म?

    Shubman Gill

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम की सेलेक्शन की 10 बड़ी बातें!

    बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

    बॉलीवुड से अलग, दुनिया में नई पहचान बना रहा भारतीय सिनेमा

    cricket india

    हैदराबाद टी20 के बाद पीएम मोदी से मिलने जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, ये है खास वजह

    jailer 2

    हिंदी में भी रिलीज होगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’, मेकर्स ने दूर किया कन्फ्यूजन

    hanuman ansh

    नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने 10वें शनिवार पैसों का अंबार लगाया

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    अर्जुन की छाल

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके फायदे 

    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    heart attack

    हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News National

भारतीय वायुसेना के लिए कौनसा फाइटर जेट बेहतर है?

by Aam Jan
September 30, 2025
in National, News
0
fighter jet su 57
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: क्या भारतीय वायुसेना एक बार फिर रूस के साथ अपने पुराने रिश्ते को एक नया आयाम देने जा रही है? सुखोई Su-57 फाइटर जेट, जिसे भारत ने 2018 में ठुकरा दिया था, वो अब फिर से चर्चा में है. लेकिन, सवाल यह है कि क्या यह “सेमी-स्टील्थ” फाइटर जेट, जिसे रूस 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू होने का दावा करता है, भारत के लिए बेहतर है, या फिर जंग में आजमाया हुआ Su-35 ज्यादा फायदेमंद होगा? भारतीय वायुसेना इस ‘सेमी-स्टील्थ’ जेट में अचानक दिलचस्पी क्यों दिखा रही है, जबकि चीन और पाकिस्तान जैसे हमारे विरोधी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की तरफ बढ़ रहे हैं?

साल 2018 में भारत ने रूस के साथ FGFA (Fifth Generation Fighter Aircraft) डील से खुद को अलग कर लिया था. उस समय भारत को Su-57 की स्टील्थ और सुपरक्रूज क्षमताओं को लेकर गंभीर चिंताएं थीं. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, Su-57 का फ्रंटल स्टील्थ सिर्फ 60 डिग्री तक ही सीमित है और इसके AL-41F1 इंजन में सुपरक्रूज क्षमता की कमी है, जो कि पांचवीं पीढ़ी के जेट की एक अहम खूबी है.

लेकिन अब, रूसी पक्ष ने भारतीय वायुसेना को एक नया और आकर्षक प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव में शुरुआती दो स्क्वाड्रन को ‘रेडी-टू-फ्लाई’ कंडीशन में खरीदना और बाद में 3 से 5 स्क्वाड्रन को भारत में ही मैन्युफैक्चर करना शामिल है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने HAL के नासिक फैसिलिटी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है, जहां पहले से ही Su-30 MKI का उत्पादन होता है. इस प्रस्ताव में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (ToT) और स्वदेशी हथियारों के साथ एकीकरण जैसी चीजें भी शामिल हैं, जो इस डील को बेहद लुभावना बनाती हैं.

Su-57 बनाम Su-35: कौन है बेहतर विकल्प?

भारतीय वायुसेना के सामने अब एक बड़ा सवाल है: Su-57 या Su-35? Su-35 रूस का एक 4++ जनरेशन का लड़ाकू विमान है, जिसे यूक्रेन युद्ध में अपनी कॉम्बैट क्षमता के लिए जाना जाता है. यह Su-57 की तुलना में सस्ता और भरोसेमंद है. तो, क्या भारत को Su-35 नहीं खरीदना चाहिए, जिसका प्रदर्शन युद्ध में साबित हो चुका है? दरअसल, दोनों जेट्स के बीच एक बड़ा टेक्नोलॉजी गैप है.

Su-35: यह एक 4++ जनरेशन का जेट है जो मुख्य रूप से युद्धाभ्यास और लंबी दूरी के मुकाबले पर केंद्रित है. यह अपने PESA (Passive Electronically Scanned Array) रडार पर निर्भर करता है, जो आधुनिक जैमिंग (jamming) के प्रति संवेदनशील है.

Su-57: यह पांचवीं पीढ़ी के जेट की आधुनिक तकनीकों से लैस है. इसमें AESA (Active Electronically Scanned Array) रडार है जो एक साथ कई टार्गेट्स को ट्रैक कर सकता है और ज्यादा प्रभावी है. इसका सेंसर फ्यूजन और आधुनिक एवियोनिक्स इसे एक बड़ा फायदा देते हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि Su-35, भारतीय वायुसेना के पास पहले से मौजूद Su-30 MKI से बहुत ज्यादा बेहतर नहीं है. जबकि Su-57, भले ही इसमें सीमित स्टील्थ हो, लेकिन यह चीन के J-20 और पाकिस्तान के संभावित एफ-35 के खिलाफ एक रणनीतिक बढ़त दे सकता है.

भारत की नई सामरिक रणनीति

भारत का Su-57 में दोबारा इंटरेस्ट उसकी बदलती सामरिक रणनीति का संकेत देता है. “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी हाल की घटनाओं के बाद भारतीय वायुसेना इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि लंबी दूरी की मारक क्षमता, डीप-स्टील्थ घुसपैठ से ज्यादा मायने रखती है.

Su-57 अपनी आंतरिक हथियार क्षमता के साथ लंबी दूरी की R-37M एयर-टू-एयर मिसाइल (जिसकी रेंज 300 किमी से ज्यादा है) और हाइपरसोनिक किंझल मिसाइल भी ले जा सकता है. यह सुविधा भारतीय वायुसेना को ‘बियॉन्ड विजुअल रेंज’ की लड़ाई में बड़ा फायदा दे सकती है. पाकिस्तान ने अपने J-10 फाइटर जेट्स में PL-15 मिसाइलें लगाई हैं, जिनकी रेंज 200 किमी से ज्यादा है. ‘रॉयटर्स’ की एक रिपोर्ट में भारतीय अधिकारियों ने माना कि गलत खुफिया जानकारी के कारण PL-15 की पहुंच को कम आंका गया था, जिसने राफेल जेट्स को भी चौंका दिया. Su-57 में मौजूद लंबी दूरी की मिसाइलें इस तरह की चुनौती से निपटने में मदद करेंगी.

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का पहलू

Su-57 डील का एक और अहम पहलू है ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का विजन. अमेरिका का F-35 फाइटर जेट, जो दुनिया का सबसे एडवांस स्टील्थ जेट है, उसे भारत को बेचे जाने की संभावना कम है. और अगर बेचा भी जाता है, तो अमेरिका टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर सख्त कंट्रोल रखेगा, जिससे भारत को आत्मनिर्भरता नहीं मिलेगी.

वहीं, रूस ने Su-57 के साथ पूर्ण टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही इसे बनाने की पेशकश की है. इससे न सिर्फ लागत में कमी आएगी, बल्कि भारत को पांचवीं पीढ़ी के विमान बनाने की तकनीक भी मिलेगी. यह भारत के स्वदेशी AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) प्रोग्राम के लिए बेहद फायदेमंद होगा. यह भारत की अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और विदेशी निर्भरता को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा.

चुनौतियां और आलोचनाएं

Su-57 के पक्ष में कई तर्क हैं, लेकिन इसकी कमियां भी हैं. इसका स्टील्थ डिज़ाइन केवल 60 डिग्री के फ्रंटल कोण तक प्रभावी है, और बाहरी हथियार ले जाने पर इसका RCS बढ़ जाता है. 2018 में भारत ने FGFA प्रोग्राम छोड़ा था, क्योंकि Su-57 की कीमत 150-200 मिलियन डॉलर प्रति जेट थी, और इसमें तकनीकी कमियां भी देखी गई थीं. इसके अलावा, रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों की वजह से सप्लाई और रखरखाव में भी जोखिम हो सकता है.

वहीं, Su-35 की कीमत करीब 80 मिलियन डॉलर प्रति जेट है, जो राफेल (120 मिलियन डॉलर) से सस्ता है. लेकिन Su-35 में स्टील्थ की कमी इसे भविष्य के युद्धों में कम प्रभावी बना सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबि, भारतीय रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “हमें सिर्फ रूस और अमेरिका ही 5वीं पीढ़ी के जेट दे सकते हैं, लेकिन अमेरिका F-35 को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत नहीं देगा.”

भारत की व्यापक रक्षा रणनीति

भारत की वायुसेना 31 स्क्वाड्रनों के साथ संचालित हो रही है, जबकि इसे 42 स्क्वाड्रनों की जरूरत है. मिग-21 के रिटायर होने और तेजस जेट्स की उत्पादन देरी ने IAF के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी की है. Su-57 का प्रस्ताव IAF के लिए एक अंतरिम समाधान हो सकता है, जो राफेल और Su-30 MKI के साथ मिलकर एक मज़बूत तिकड़ी बनाएगा. साथ ही, भारत का स्वदेशी AMCA प्रोग्राम 2035 तक तैयार होगा, जिसके लिए Su-57 से तकनीकी सीख भी मिल सकती है.

तो, क्या भारतीय वायुसेना Su-57 के साथ 5वीं पीढ़ी की तरफ कदम बढ़ाएगी, या Su-35 की विश्वसनीयता को चुनेगी? रूस का प्रस्ताव आकर्षक है, लेकिन तकनीकी और सामरिक चुनौतियां बरकरार हैं. उम्मीद है इस गुत्थी का जवाब जल्द मिलेगा.

SendShare197Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

Amit Shah

यमुना की सफाई को मिलेगी रफ्तार, अमित शाह ने 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं का किया उद्घाटन

October 22, 2026
elections

UP विधान परिषद चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा चाक-चौबंद

October 22, 2026
PM modi

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड विकास के प्रमुख केंद्र : पीएम मोदी

October 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In