नई दिल्ली : मुंह की बदबू की वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. मुंह से बदबू आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे दांतों की सफाई ना करना, दांतों में कैविटी होना, पेट में गड़बड़ी आदि. लेकिन क्या आप जानते हैं पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है. आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से मुंह से बदबू आती है.
विटामिन बी 12 की कमी
विटामिन बी 12 की कमी से मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है. विटामिन बी 12 की कमी से मसूड़ों सूजन, मुंह से बदबू, मुंह छाले आदि की समस्या हो सकती है. विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए बादाम का दूध, दही, अंडे का सेवन कर सकते हैं.
विटामिन सी की कमी
विटामिन सी की कमी से मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है. विटामिन सी की कमी से मसूड़ों में सूजन की समस्या हो सकती है. विटामिन सी की कमी से मसूड़ों में खून आने की समस्या भी हो सकती है. विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए संतरा, अमरूद, नींबू और अमरूद का सेवन कर सकते हैं.

























































