नई दिल्ली। इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर यानी कल रखा जाएगा. इस दिन चातुर्मास का समापन होता है और इसी दिन भगवान विष्णु 4 महीने के बाद योगनिद्रा से जागते हैं. चातुर्मास के समापन के बाद सभी तरह के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भगवान विष्णु की कुछ ऐसी प्रिय राशियां भी है, जिनको एकादशी के दिन उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते है कौन सी है वे प्रिय राशि.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं. इन्हें इस समय भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. जिसके बाद से इनके रुके हुए काम तेजी से होंगे. धान का लाभ भी होगा. करियर में उन्नति मिलेगी और भाग्य का साथ भी मिल सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भगवान विष्णु के आशीर्वाद से धन और यश दोनों की प्राप्ति होगी. किसी वजह से रुका धन वापस मिलेगा. नौकरी कर रहें लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है या ट्रांसफर का लाभ भी मिल सकता है. जीवन साथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.
सिंह राशि
भगवान विष्णु की कृपा से सिंह राशि के जातकों के जीवन में नए अवसरों की बरसात होगी. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब तेजी से आगे बढ़ेंगे. करियर और व्यापार दोनों में प्रगति के प्रबल योग हैं. पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.
तुला राशि
तुला राशि वालों पर श्रीहरि की विशेष कृपा बनी रहेगी. देवउठनी एकादशी के बाद भाग्य का साथ मिलेगा और मन में स्थिरता आएगी. जो इच्छाएं अधूरी रह गई थीं, वे अब पूरी होने लगेंगी. आर्थिक दृष्टि से यह समय बेहद अनुकूल रहेगा.
आध्यात्मिकता और भक्ति की भावना में वृद्धि होगी, जिससे मन को शांति और संतुलन का अनुभव होगा.

























































