नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल मिलाकर 5 ऐसे नक्षत्र हैं जिनमें जन्मी बेटियां अपने पिता के लिए सौभाग्य लेकर आती हैं। इनके जन्म के बाद से ही मानो पिता का जैसे जैकपॉट लग गया हो। आइए जानते हैं कुल ऐसे ही 5 नक्षत्र में जन्मी बेटियों के बारे में-
भारतीय संस्कृकि और परंपरा में बेटियों को हमेशा घर की लक्ष्मी माना गया है। कहा जाता है कि जब किसी के घर में बेटी जन्म लेती है तो सिर्फ खुशियां ही नहीं आती हैं बल्कि कई बार किस्मत भी बदलती है। लोगों को आपने अक्सर कहता सुना होगा कि बेटी हमेशा लेकिन इस बात कहीं ना कहीं ज्योतिष शास्त्र में सपोर्ट किया जाता है।
ज्योतिष के अनुसार जन्म का समय किसी भी व्यक्ति की जिंदगी से जुड़े कई राज खोलता है। वहीं नक्षत्र विशेष रूप से संकेत देता है कि कोई व्यक्ति कैसा होगा और अपने परिवार के लिए उसका आगमन कितना शुभ हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास ऐसे नक्षत्र है जिनको लेकर माना जाता है कि इनमें जन्मी बेटियां अपने घर-परिवार और पिता के लिए तरक्की के रास्ते खोल देती हैं क्योंकि इनसे शुभ कदम किसी लकी चार्म से कम नहीं होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन 5 नक्षत्रों में जन्मी बेटियां बेटियां पिता का लकी चार्म बनती हैं?
पिता के लिए भाग्य का द्वार खोलती हैं इन 5 नक्षत्रों में जन्मी लड़कियां-
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मी लड़कियां
इस नक्षत्र में जन्मी लडकियां आत्मविश्वास से भरी होती हैं। इनमें लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है। ये अपने दम पर आगे बढ़ती हैं। इनके जन्म होते ही पिता के काम में ग्रोथ होने लगती हैं। माना जाता है कि इस नक्षत्र की लड़कियों की मौजूदगी से हर रुके हुए काम को पूरे हो जाते हैं। इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां अपने घर के लिए लकी मानी जाती हैं और पिता का सौभाग्य चमका देती हैं।
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां
इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियों को काफी भाग्यशाली माना जाता है। स्वभाव से ये जिम्मेदार होती हैं और अपनी मेहनत से हर चीज हासिल कर लेती हैं। दिखावा इन्हें पसंद नहीं आता है। अपने बात-व्यवहार से ये लोग हर किसी का दिल जीत लेती हैं। इनमें सबसे खास बात ये होती है कि ये जल्दी हार नहीं मानती हैं और इनमें धैर्य बहुत होता है। पढ़ाई हो या करियर हो या फिर बात आए परिवार की तो ये लोग हर जगह अपना बेस्ट देती हैं। इस नक्षत्र में जन्मी बेटियां पिता के लिए लकी होती हैं।
रवि नक्षत्र में जन्मी लड़कियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र को सूर्य के प्रभाव वाला माना जाता है। इनके जन्म के बाद पिता का भाग्य मजबूत होता जाता है। इस नक्षत्र में जन्मी बेटियां सौभाग्य लेकर आती हैं। सूर्य की तरह ही ये साहसी होती हैं। जिंदगी से जुड़े फैसले लेने में ये जल्दबाजी भी नहीं करती हैं और हमेशा सही फैसला लेती हैं। इनकी मौजूदगी मात्र से ही आसपास के लोगों को अच्छा लगता है। पिता का आत्मविश्वास भी इनसे आने से ही बढ़ता है। ऐसे में अपने पिता के लिए रवि नक्षत्र में जन्मी लड़कियां भी सौभाग्यशाली होती हैं।
रोहिणी नक्षत्र में जन्मी लड़कियां
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि इन नक्षत्रों में जन्मी बेटियां स्वभाव से बहुत ही प्यारी होती हैं। ये काफी इमोशनल होती हैं। साथ ही अपनी समझदारी से ये हर किसी की जिंदगी आसान बनाती हैं। इनकी मौजूदगी से घर में खुशहाली बनी रहती है। इनके शुभ कदम घर के लिए लकी माने जाते हैं। इनकी वजह से पिता को समाज में लोगों से खूब मान-सम्मान मिलता है। ऐसे में इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां भी पिता के लिए शुभ मानी जाती हैं।
मृगशिरा नक्षत्र में जन्मी लड़कियां
शास्त्र के हिसाब से इस नक्षत्र में जन्मी लड़कियां बुद्धिमान होती हैं। इनका दिमाग बहुत तेज होती है। ये बड़े सपने देखती भी हैं और उन्हें पूरा भी करती हैं। ये हर किसी को समझती हैं। इनमें आगे बढ़ने की खूब चाह होती है। मेहनत से ये हर चीज हासिल भी करती हैं और पिता की जिंदगी में रौनक ले आती हैं। इनकी मौजूदगी मात्र से ही पिता के सारे काम बनने लगते हैं।

























































