नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण खगोलीय घटनाएं जरूर हैं, लेकिन धर्म और ज्योतिष में इनका विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के समय शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसका असर व्यक्ति के जीवन, मन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
साल 2026 में लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। ऐसे में इन राशियों के जातकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं 2026 के ग्रहण किन राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।
कुंभ राशि
17 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। ऐसे में करियर में अचानक बड़ा बदलाव हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमियां और दूरियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना होती है। इस समय धैर्य से काम लें और कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न करें।
कन्या राशि
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को कन्या राशि में लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। बता दें कि यह है कि यह ग्रहण होलिका दहन के दिन पड़ रहा है। ऐसे में भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। धन हानि की संभावना भी नजर आ रही है। इसके अलावा बीमारी या चोट का योग बन सकता है। इस दौरान खुद का विशेष ध्यान रखें और जोखिम भरे कामों से बचें।
कर्क राशि
12 अगस्त 2026 को कर्क राशि में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। भले ही यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिषीय प्रभाव कर्क राशि वालों पर पड़ सकता है।इस दौरान बेवजह की बहस से नुकसान हो सकता है। इसके अलावा जोखिम भरे निवेश से बचें। साथ ही, वाहन चलाते समय सतर्क रहें। शांत रहें और किसी भी तरह के टकराव से दूरी बनाकर रखें।
मीन राशि
साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को मीन राशि में लगेगा। यह ग्रहण काफी प्रभावशाली माना जा रहा है और मीन राशि वालों के लिए सावधानी का समय होगा। ऐसे में आर्थिक नुकसान की आशंका नजर आ रही है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन रही है। इस समय लेन-देन सोच-समझकर करें, जल्दबाजी न करें और मेडिटेशन का सहारा लें।
साल 2026 में लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए मानसिक, आर्थिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। अगर आप इन राशियों में से हैं, तो घबराने की बजाय सतर्क रहना ही सबसे अच्छा उपाय है। संयम, धैर्य और सही समय पर लिए गए फैसले ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं।
























































