नई दिल्ली। हम में से अधिकतर लोग जब भी अपने बालों में कंघी करते हैं, तो कंघी में फंसे टूटे बालों को देखकर मूड खराब हो जाता है, साथ ही घरवालों की वो डांट भी याद आ जाती है, ‘बालों को यहां-वहां मत फेंको, अशुभ माना जाता है।
हममें से ज्यादातर लोग इन बातों पर विश्वास नहीं करते हैं और सुनकर भी अनसुना कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, हमारी दादी-नानी की इस डांट के पीछे एक गहरा वास्तु और ज्योतिष कारण छिपा है। आइए जानते हैं कि क्यों टूटे हुए बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ माना जाता है?
बालों का संबंध राहु और शनि ग्रह से
माना जाता है कि, बालों का संबंध व्यक्ति की ऊर्जा और ग्रहों से होता है। खासकर शनि और राहु का असर टूटे हुए बालों से जुड़ा माना जाता है। अगर इन्हें सही तरीके से नहीं फेंका जाए, तो जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, टूटे हुए बाल नकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। मान्यता है कि, इधर-उधर बाल फेंकने से शनि और राहु ग्रह प्रभावित होते हैं, जिससे व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक समस्याएं और अशांति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इन मान्यताओं के पीछे कोई ठोस वैज्ञानिक कारण नहीं है, लेकिन धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं में लोग आज भी इन नियमों पर विश्वास करते हैं।
टूटे हुए बालों से बढ़ती है 6 परेशानियां?
घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह
वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, टूटे हुए बाल घर में नकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाने का काम करते हैं। इस घर का माहौल भारी होने के साथ तनावपूर्ण हो सकता है।
आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं
वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, टूटे हुए बालों से घर में नेगेटिव ऊर्जा तो बढ़ती ही है, साथ ही इधर-उधर बाल पड़े रहने से धन से जुड़ी समस्याएं भी आ सकती है।
मानसिक तनाव और चिंता का कारण
शनि के अशुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति को मानसिक बेचैनी, तनाव और बिना वजह के भ्रम और डर महसूस हो सकता है। टूटे बालों को गलत तरीके से फेंकना भी इसका कारण हो सकता है।
परिवार में कलह-क्लेश
घर में इधर-उधर बालों के पड़े रहने से घर गंदा होने के साथ परिवार के रिश्तों पर भी नकारात्मक असर दिखा सकता है। जिससे रिश्तों में विवाद के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है।
सेहत से जुड़ी समस्याएं
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, लंबे समय तक टूटे हुए बालों का जमा रहना घर की स्वच्छता पर भी नकारात्मक प्रभाव दिखाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा के साथ बीमारियां भी प्रवेश कर सकती है।
नजर और टोने-टोटके में इस्तेमाल
कुछ पारंपरिक मान्यताओं में बताया जाता है कि, टूटे हुए बालों का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र या बुरी नजर के लिए किया जा सकता है। इसलिए इन्हें खुले में फेंकने से बचना चाहिए।
टूटे हुए बालों को फेंकने का सही तरीका क्या है?
- कभी भी बालों को कंघी करने के बाद जमीन पर पड़े हुए सभी बालों को एख पॉलीथिन में बांधकर फेंके।
- बालों को घर, बाथरूम या बेडरूम में लंबे समय तक जमा नहीं रहने दें।
- मंगलवार, शनिवार या रात के समय खुले में बाल फेंकने से बचना चाहिए।
- बालों को जलाना भी कई मान्यताओं में सही नहीं माना जाता है। इसके अलावा घर में टूटे हुए बाल जहां पड़े भी दिखाई दें, उसे फौरन साफ करें।

























































