नई दिल्ली। नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ के लिए एडवांस बुकिंग दशहरा के दिन, यानी फिल्म की रिलीज से 15 दिन पहले शुरू हो गई थी। पांच दिन बीतने के बाद, बुकिंग की रफ्तार तेज हो गई है और फिल्म लगातार प्री-सेल कमाई के नए मुकाम हासिल कर रही है।
सबसे अहम बात यह है कि देश भर में कई शो पहले ही पूरी तरह बुक हो चुके हैं, और अब तक फिल्म की शानदार प्री-सेल कमाई में IMAX स्क्रीनिंग का सबसे बड़ा योगदान रहा है।
‘रामायण’ की प्री-सेल्स का हाल
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग 8.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और अब तक लगभग 2.01 लाख टिकट बिक चुके हैं। शुरुआत में, प्री-सेल्स की लगभग पूरी कमाई हिंदी वर्जन से आ रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों में कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी टिकट्स बिकनी शुरू हो गई हैं। एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन का हिस्सा 87% है।
2.01 लाख रुपये की टिकट्स से फिल्म ने 8.91 करोड़ रुपये की कमाई हुई है और यह कमाई 4,568 शोज और 19% के साथ हुई है।
हाउसफुल हुए शो
जैसे-जैसे ‘रामायण पार्ट वन’ की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, चार शो – दो तेलुगु में और दो हिंदी में – पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं। अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी जोड़ लिया जाए, तो यह संख्या एक दर्जन से ज्यादा हो सकती है।
IMAX का दबदबा
‘रामायण’ (Ramayana) के लिए अब तक हो रही एडवांस बुकिंग में आईमैक्स (IMAX) और 4DX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स सबसे आगे हैं।
रामायण के बारे में
रामायण (Ramayana) 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है और नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे, हनुमान के किरदार में सनी देओल, रावण के रूप में यश, दशरथ के रूप में अरुण गोविल नजर आएंगे।





















































