नई दिल्ली। रत्न और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज शुक्र ग्रह से जुड़ा रत्न माना जाता है। शुक्र को लव लाइफ, शादी, लग्जरी और कला का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता होती है कि जिन लोगों का शुक्र कमजोर होता है उन्हें अपने रिश्ते और शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं सुख-सुविधाओं में भी कमी रहती है। साथ ही पैसों से जुड़ी हर एक चीज में कोई ना कोई बाधा जरूर आती है। ऐसे लोगों के लिए सफेद पुखराज शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं किन लोगों को यह रत्न पहनना चाहिए और इसे धारण करने का सही तरीका क्या है?
इन लोगों को सूट करेगा सफेद पुखराज
- ज्योतिष और रत्न शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज की एनर्जी पावरफुल है। ऐसे में अगर गलत तरीके या गलत राशि के लोग इसे पहनेंगे तो ये उलटा असर भी डाल सकती है। शास्त्र के हिसाब से वृषभ और तुला राशि के लोगों के लिए सफेद पुखराज काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे धारण करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इससे जिंदगी में सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं और रिश्तों में सुधार देखने को मिलता है।
- शास्त्र के हिसाब से क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सफेद पुखराज खूब सूट करेगा। राइटर से लेकर सिंगर और एक्टर और फैशन डिजाइनर के लिए ये रत्न काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मान्यता है कि सफेद पुखराज की मदद से टैलेंट को निखारने में मदद मिलती है।
सफेद पुखराज से दूर होंगी 2 दिक्कतें
रत्नशास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद सकता है। जिन लोगों की शादी में देरी हो रही है या फिर रिश्ते में तनाव बना हुआ है उनके लिए ये रत्न किसी चमत्कार से कम नहीं होता है। वहीं जिन लोगों को कॉन्फिडेंस में कमी महसूस होती है उनके लिए भी ये रत्न शुभ माना जाता है।
पहनने का सही तरीका
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज को शुक्रवार के दिन पहनना अच्छा माना जाता है। नियम के अनुसार इसे हमेशा चांदी और व्हाइट गोल्ड में जड़वाना ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा प्लैटिनम में भी इसे जड़वा सकते हैं। इसे दाएं हाथ में अनामिका उंगली में पहनना सबसे अच्छा माना जाता है। बस इसे धारण करने से पहले गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्धीकरण कर लें। इसके बाद ॐ शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करके इसे धारण कर लें। हालांकि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले एक बार आप जानकार ज्योतिषी को अपनी कुंडली जरूर दिखा दें।




























































