• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
election

वन नेशन, वन इलेक्शन: एक साथ चुनाव कराने के लिए क्या है सरकार का प्लान?

October 31, 2026
puri srimandir

जगन्नाथ पुरी मंदिर में रोज क्यों बदली जाती है ध्वजा?

October 31, 2026
PM Modi participated in the National Unity Day parade

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए पीएम मोदी, एकतानगर को देंगे 426 करोड़ की सौगात

October 31, 2026
NVS will strengthen India

इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च: विदेश के भरोसे नहीं रहेगा भारत

October 31, 2026
Cyclonic storm

अब दक्षिण अंडमान सागर में बन रहा लो प्रेशर, ओडिशा में 1 से 3 नवंबर तक बारिश का अनुमान

October 31, 2026
priyanka chopra

ऑस्कर की रेस में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म ‘वी वर हियर’

October 30, 2026
office

सेहत की दुश्मन हैं ये 5 नौकरियां, शरीर को बना देती हैं बीमारी का अड्डा

October 30, 2026
expressway

₹20,000 करोड़ का ‘EC-15’ एक्सप्रेसवे कैसे बदलेगा 3 राज्यों की किस्मत?

October 30, 2026
ai skills

सारा काम AI करेगा, तो सीनियर कौन बनेगा?

October 30, 2026
धनतेरस पूजा

धनतेरस पर प्रदोष काल में पूजा करने का क्या है रहस्य? भगवान धन्वंतरि से जुड़ी है खास मान्यता

October 30, 2026
satellites

चीन की आसमानी जासूसी! 510 सैटेलाइट से दुनिया पर नजर, अमेरिका की बढ़ी टेंशन

October 29, 2026
india vs pakistan

229 रन बनाकर भी भारत ODI जीता, शमी- बुमराह ने मचाया था कहर

October 29, 2026
karwa chauth

आज करवा चौथ पर बन रहे 7 शुभ योग, 5 राशियां हुईं लकी

October 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 31, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    election

    वन नेशन, वन इलेक्शन: एक साथ चुनाव कराने के लिए क्या है सरकार का प्लान?

    puri srimandir

    जगन्नाथ पुरी मंदिर में रोज क्यों बदली जाती है ध्वजा?

    PM Modi participated in the National Unity Day parade

    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए पीएम मोदी, एकतानगर को देंगे 426 करोड़ की सौगात

    NVS will strengthen India

    इसरो का एनवीएस- 03 उपग्रह लॉन्च: विदेश के भरोसे नहीं रहेगा भारत

    Cyclonic storm

    अब दक्षिण अंडमान सागर में बन रहा लो प्रेशर, ओडिशा में 1 से 3 नवंबर तक बारिश का अनुमान

    expressway

    ₹20,000 करोड़ का ‘EC-15’ एक्सप्रेसवे कैसे बदलेगा 3 राज्यों की किस्मत?

    ai skills

    सारा काम AI करेगा, तो सीनियर कौन बनेगा?

    satellites

    चीन की आसमानी जासूसी! 510 सैटेलाइट से दुनिया पर नजर, अमेरिका की बढ़ी टेंशन

    cyclone arnab in odisha

    ओडिशा में अर्नब चक्रवात का कहर, बाढ़ में घिरे 300 गांव!

    फर्जी लोन और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, अंडमान और निकोबार में ईडी की पहली गिरफ्तारी

    भारत ने लगाई पाकिस्तान को फटकार, जानिए क्या है मुद्दा?

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    ai skills

    सारा काम AI करेगा, तो सीनियर कौन बनेगा?

    charged

    लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

    mobile repairing

    मोबाइल रिपेयर के दौरान ओरिजिनल के नाम पर लग सकता है नकली पार्ट, ऐसे बचें धोखाधड़ी से

    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    JioHotstar

    JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक

    5G

    5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

    wi-fi

    घर के लिए सही Wi-Fi Router कैसे चुनें? जानिए

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    priyanka chopra

    ऑस्कर की रेस में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म ‘वी वर हियर’

    india vs pakistan

    229 रन बनाकर भी भारत ODI जीता, शमी- बुमराह ने मचाया था कहर

    sai pallavi

    ‘रामायण’ की सीता ने OM में दिखाया ऐक्शन, पुलिस ऑफिसर के रोल में छाईं साई पल्लवी

    Abhishek and Vaibhav

    5 ओवर में 100 रन, पावरप्ले में 118, अभिषेक-वैभव ने तोड़ दिए सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Ranbali

    ‘रणबाली’ ने तोड़ा ‘सीता रामम’ का रिकॉर्ड, बनी रश्मिका मंदाना की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

    ramayan

    एडवांस बुकिंग में रामायण ने रचा कीर्तिमान, हाउसफुल हुए रणबीर कपूर की फिल्म के शो!

    pakistan loss to india

    पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब भारत!

    team india

    जीत के हीरो: 3 कारण… जिसकी वजह से टीम इंडिया को दूसरे टी20 में म‍िली जीत

    Sumit Antil

    पैरा एशियन गेम्स: सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण

    hanuman ansh

    ‘हनुमान अंश’ ने खोला कमाई का नया रास्ता? बॉलीवुड में अब संतों पर बनेंगी 6 फिल्में

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    office

    सेहत की दुश्मन हैं ये 5 नौकरियां, शरीर को बना देती हैं बीमारी का अड्डा

    खांसी

    नवंबर में क्यों बढ़ जाती है खांसी? एलर्जी, वायरल या प्रदूषण, कैसे पहचानें असली वजह

    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    अर्जुन की छाल

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके फायदे 

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News National

वन नेशन, वन इलेक्शन: एक साथ चुनाव कराने के लिए क्या है सरकार का प्लान?

by Aam Jan
October 31, 2026
in National, News
0
election
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। देश में लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा कि इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना है। उन्होंने बताया कि लोकसभा ने इस विधेयक को 41 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया है। समिति इस प्रस्ताव के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श कर रही है और उन संभावनाओं का अध्ययन कर रही है, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय और राज्य स्तर के चुनाव एक साथ सफलतापूर्वक कराए जा सकें।

समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने क्या कहा?

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समिति इस व्यवस्था को लागू करने के लिए आवश्यक संवैधानिक, राजनीतिक और व्यावहारिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके साथ ही विभिन्न पक्षों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया को सुचारु और प्रभावी बनाया जा सके।

यह पूछे जाने पर कि भारत में 1951 से 1967 के बीच एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था क्यों समाप्त हो गई, पीपी चौधरी ने कहा कि वर्ष 1952 से 1967 के बीच देश में चार आम चुनाव लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ कराए गए थे। उस समय चुनावों का समय एक जैसा बनाए रखने के लिए आठ से नौ राज्यों की विधानसभाओं को उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भंग कर दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था, ताकि लोकसभा के साथ ही संबंधित राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराए जा सकें।

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि उस समय संविधान निर्माताओं और संविधान सभा के सदस्यों की सोच में भी एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था का विचार शामिल था। यदि संविधान की भावना, उद्देश्य और मूल मंशा को समझा जाए तो वह ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा की ओर संकेत करती है। इसी सोच के तहत उस दौर में कुछ राज्य विधानसभाओं को समय से पहले भंग करके लोकसभा के साथ चुनाव कराए गए थे।

समिति के कामकाज और अब तक हुई बैठकों पर क्या जानकारी आई?

समिति के कामकाज और अब तक हुई बैठकों की जानकारी देते हुए पीपी चौधरी ने बताया कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर गठित उच्चस्तरीय समिति अब तक दिल्ली में 25 बैठकें कर चुकी है। इसके अलावा समिति ने लगभग 10 राज्यों का दौरा कर विभिन्न हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया है।

उन्होंने बताया कि इन दौरों के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, नागरिक समाज संगठनों, राजनीतिक दलों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से बातचीत की गई। इनमें राज्यों के मुख्य सचिवों और विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ-साथ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल रहे।

चौधरी ने कहा कि इन सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और संगठनों ने अपने अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उनके विचारों और दृष्टिकोण से समिति को इस प्रस्ताव के विभिन्न पहलुओं को समझने तथा अपनी रिपोर्ट तैयार करने में काफी मदद मिली है।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ समिति के अध्यक्ष ने बताया कि एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव को लेकर अक्सर यह आशंका जताई जाती है कि इससे क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का प्रभाव कम हो सकता है। इसके अलावा यह भी सवाल उठाया जाता है कि इस व्यवस्था से देश के संघीय ढांचे और संविधान के मूल स्वरूप पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

1967 से लेकर 2024 तक के चुनावी इतिहास का दिया हवाला

पीपी चौधरी ने बताया कि विशेषज्ञों ने वर्ष 1967 से लेकर 2024 तक के चुनावी इतिहास का हवाला देते हुए अपनी बात रखी। इसमें 1967, 1971, 1977, 1980, 1984 और 1989 के चुनावों के साथ-साथ 1989 से 2014 तक गठबंधन सरकारों के दौर तथा 2014, 2019 और 2024 के चुनावों का भी विश्लेषण किया गया।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार, जब लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं, तो केंद्र में मजबूत सत्ताधारी दल कई बार राज्यों के चुनावों में भी बड़ी जीत हासिल कर लेते हैं। इससे क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

उन्होंने कहा कि समिति विभिन्न विशेषज्ञों, राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों से मिले सुझावों का अध्ययन कर रही है। इसका उद्देश्य ऐसी चुनावी व्यवस्था तैयार करना है, जिससे देश में चुनाव प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सके और राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिले।

SendShare196Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

election

वन नेशन, वन इलेक्शन: एक साथ चुनाव कराने के लिए क्या है सरकार का प्लान?

October 31, 2026
puri srimandir

जगन्नाथ पुरी मंदिर में रोज क्यों बदली जाती है ध्वजा?

October 31, 2026
PM Modi participated in the National Unity Day parade

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए पीएम मोदी, एकतानगर को देंगे 426 करोड़ की सौगात

October 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In