नई दिल्ली। केदार योग ज्योतिष शास्त्र के शुभ योगों में से एक है। यह योग कुंडली में तब बनता है जब राहु-केतु को छोड़कर बाकी के सभी 7 ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ 15 जून को सोमवती अमावस्या के दिन भी होगा। इस दिन सुबह के समय चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में गोचर करेंगे। वहीं सूर्य का गोचर भी 15 जून की दोपहर को मिथुन राशि में होगा। ऐसे में मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा स्थित रहेंगे, कर्क राशि में गुरु-शुक्र, शनि ग्रह मीन और मंगल मेष राशि में रहेंगे।
ऐसे में 4 राशियों में सभी 7 ग्रह होंगे और केदार योग बनेगा। इस योग का संबंध भगवान शिव से माना जाता है। इसलिए 15 जून के दिन बनने वाला यह योग राशिचक्र की 3 राशियों को लाभ पहुंचा सकता है और भगवान शिव की कृपा भी इन राशियों को प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
कर्क राशि
राशिचक्र की चौथी राशि कर्क वालों पर भगवान शिव की असीम कृपा रहती है। वहीं 15 जून के दिन केदार योग के बनने से भी इस राशि वालों को शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। शिव कृपा से इनको करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं और बिगड़ी बातें भी बनेंगी। आप धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। विदेशी कारोबार करने वालों को बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं।
धनु राशि
केदार योग का बनना इस राशि के जातकों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें शिव कृपा से मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। कारोबार के क्षेत्र में आपको उन्नति करने के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयां छुएंगे। पारिवारि जीवन में आपको सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
कुंभ राशि
15 जून को केदार योग के बनने से आपको बीते समय में किए गए प्रयासों का सुखद परिणाम मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और करियर के क्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का मौका इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आपको ख्याति मिलने के योग हैं। शिव कृपा से सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को आपको मिल सकते हैं।


























































