संबलपुर। पड़ोसी जिले की बरगढ़ पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरगढ़ जिला में नशा कारोबार चलाने वाले गिरोह के आठ कारोबारियों और उन्हें कफ सिरप सप्लाई करने वाले सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
नशा कारोबार के खिलाफ बरगढ़ पुलिस अपना अभियान जारी रखते हुए पांच टीम का गठन किया है, जो विभिन्न स्थानों में जांच पड़ताल करने में जुटे हैं।
सोमवार की शाम, बरगढ़ जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बरगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सहाय मीणा ने बताया कि रविवार की रात, बरगढ़ टाउन पुलिस ने गणपति होटल के निकट तीन संदिग्ध युवकों को देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और कफ सिरप के साथ हिरासत में लिया था।

























































