नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम बर्बाद हो गई है। तीन साल लगातार मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अब बदलाव की बातें सामने आई हैं। हार्दिक पांड्या को किसी दूसरी टीम में ट्रेड की खबरें भी आईपीएल के तुरंत बाद आई थी।
इस बीच रोहित शर्मा और नीता अंबानी की तस्वीर ने एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म करने का काम किया है। नीता अम्बानी से रोहित शर्मा की मुलाक़ात के मायने निकाले जा रहे हैं। क्या रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने वाले हैं? यह एक बड़ा सवाल है।
नीता अम्बानी से क्यों हुई रोहित की मुलाकात?
इंग्लैंड में चल रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में MI लंदन टीम का पहला मैच था। टीम की मालकिन नीता अंबानी वहां मौजूद थीं और रोहित शर्मा भी थे। रोहित हाल ही में भारतीय टीम के साथ लंदन में अंतिम एकदिवसीय मैच खेले हैं। इस वजह से उन्होंने MI की ओवरसीज टीम को सपोर्ट करने के लिए वहां जाने का फैसला लिया।
नीता अंबानी के साथ मुंबई इंडियंस को लेकर उनकी बातचीत निश्चित तौर पर हुई होगी। लॉर्ड्स में रोहित ने शतक जड़कर अपना दमखम तो दिखा दिया था। इसके अलावा लीडरशिप में वह पहले ही दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में उनको कप्तान बनाने की बात हुई हो, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।
18 सालों में बेस्ट कप्तान
रोहित शर्मा ही एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 18 साल के आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस को पांच बार टाइटल दिलाया है। हार्दिक पांड्या को बदलाव के तौर पर लाया गया था और भविष्य का रोडमैप तैयार करने के इरादे से कप्तान बनाया गया था लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप रहे।
मुंबई इंडियंस के पास दो ऑप्शन
एक सवाल यह है कि हार्दिक नहीं तो क्या रोहित बनेंगे कप्तान? इसका जवाब यह है कि अभी मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव भी एक ऑप्शन हैं। रोहित और सूर्या दोनों ने ही टी02 वर्ल्ड कप जीता है। इन दोनों में से किसी एक को कप्तान बनाया जाए, तो हैरानी की बात नहीं होगी।

























































