नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल का विशेष स्थान है। जब भी ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली के ठीक बाद, 12 नवंबर 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी मित्र राशि सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के स्वामी स्वयं मंगल ग्रह हैं। मंगल का यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। करियर और कारोबार के क्षेत्र में आपको नए और बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर तीसरे भाव में होगा। ज्योतिष में तीसरा भाव पराक्रम और साहस का प्रतीक माना जाता है। इस अवधि में आपकी संवाद शैली और कार्यकुशलता में निखार आएगा। मार्केटिंग, मीडिया, लेखन या नेटवर्किंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपके काम की सराहना करेंगे। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यापार में मुनाफा बढ़ने के योग हैं।
सिंह राशि
मंगल ग्रह आपकी ही राशि यानी लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए सबसे अधिक प्रभावशाली साबित होगा। सिंह राशि वालों के भीतर नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। समाज में आपका मान-सम्मान और यश बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति (Promotion) या मनचाही जिम्मेदारी मिलने के प्रबल संकेत हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है, जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ही हैं और दिवाली के बाद इनका गोचर आपकी राशि से दशम भाव यानी कर्म भाव में होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपके करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए विस्तार का यह सही समय है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। समाज में आपकी एक अलग और प्रभावशाली पहचान बनेगी।
























































