नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में हमेशा निरंतरता की कमी रही है। हालांकि पिछले 2-3 साल से स्थिति ज्यादा खराब है। पाकिस्तान कहीं भी जीत हासिल नहीं कर पा रही। आईसीसी इवेंट के नॉकआउट तक में जगह बना पाई। अब पाकिस्तान को कोई भी टीम हरा देती है। पिछले साल ही टी20 विश्व कप में अमेरिका से पाकिस्तान को हार मिली ती। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान भारत को दोनों ही मैच में टक्कर नहीं दे पाया। ओमान और यूएई के खिलाफ मैच के दौरान भी पाकिस्तान स्ट्रगल करता दिख रहा था।
पाकिस्तान को एशिया कप से हटाओ
भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तो यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तान की टीम चेन्नई की किसी लोकल टीम जैसी है। उन्होंने सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले यह बात कही थी। 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- आगे चलकर पाकिस्तान को मुख्य टीमों के साथ नहीं खेलना चाहिए। उन्हें एसोसिएट देशों में शामिल करो और कुछ अन्य टीमों को यहां लाओ। पाकिस्तान के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि उन्हें इतने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने दिया जा रहा है।
श्रीकांत ने आगे कहा कि पाकिस्तान को टॉप सात टीमों से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा- पाकिस्तान को टॉप सेवन से हटा देना चाहिए। अब से भारत-पाकिस्तान मैचों में भीड़ नहीं होगी। भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता इतिहास बन गई है। यह पाकिस्तान टीम हमें कोई डर नहीं देगी। यह चेन्नई लीग की सातवीं डिवीजन टीम है।
भारत ने लगातार 7वें मैच में हराया
पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 2022 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत नहीं मिली है। तब टीम ने एशिया कप में ही भारत को हराया है। उसके बाद से टी20 विश्व कप से लेकर वनडे विश्व कप और एसिया कप में भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दी है। 2022 और 2024 टी20 विश्व कप के मुकाबलों के छोड़ दें तो भारत ने लगभग सभी जीत एकतरफा ही हासिल की है।

























































