नई दिल्ली। दिवाली को सिर्फ रोशनी और सजावट का त्योहार नहीं, बल्कि ऊर्जा और सकारात्मकता की शुरुआत भी माना जाता है। इस त्योहार से पहले लोग अपने घरों की सफाई और सजावट करते हैं। साथ ही, पुराने सामान को निकालकर नया सामान लाने के काम में भी जुट जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के मौके पर अच्छे से साफ-सफाई की जाए, तो घर से सारी बुरी उर्जा और नकारात्मकता बाहर निकल जाती है। सिर्फ धूल मिट्टी साफ करने से घर में खुशहाली नहीं आती है। असली बदलाव तब होता है जब आप नकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाली चीजों को घर से हटा देते हैं।
इस दिवाली (Diwali 2025) पर घर से कुछ गैर-जरूरी चीजों को बाहर निकालें। दिवाली से पहले ही सफाई के दौरान इन चीजों को निकाल लें, ताकि त्योहार पर आपको हर ओर सकारात्मकता महसूस हो। जान लें कि कौन सी तीन चीजें घर से हटानी ज़रूरी हैं, ताकि लक्ष्मी माता का आगमन सुख-समृद्धि लेकर आए।
Diwali 2025 से पहले घर से निकालें ये सारे सामान
टूटे-फूटे सामान: घर में रखे टूटे बर्तन, फटे कपड़े, टूटी घड़ी या बंद पड़ी चीज़ें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऐसे सामान घर में दरिद्रता और मनोवैज्ञानिक तनाव बढ़ाते हैं। दिवाली से पहले इन्हें तुरंत घर से बाहर कर दें।
पुराने बिल, रसीदें और बेकार पेपर: अक्सर हम अलमारियों या दराज़ों में पुराने बिल, रिसीट्स या एक्सपायर चीज़ें जमा करते रहते हैं। यह न सिर्फ अव्यवस्था बढ़ाती हैं बल्कि ऊर्जा के प्रवाह को रोकती हैं। दिवाली की सफाई में इन्हें साफ कर दें, ताकि घर में नए अवसर और पॉजिटिव वाइब्स आ सकें।
मकड़ी के जाले और कोनों में जमा धूल: धूल और जाले न केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि यह नकारात्मकता का केंद्र भी माने जाते हैं। लक्ष्मी पूजा से पहले घर के हर कोने खास कर दरवाज़े, खिड़कियां और छत को अच्छे से साफ करें। साफ-सुथरा घर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य को आकर्षित करता है।
Diwali 2025 पर घर के हर कोने से मिलेगी पॉजिटिविटी
दिवाली का असली अर्थ है अंधकार को दूर कर प्रकाश का स्वागत करना। इसलिए इस बार सफाई करते वक्त सिर्फ घर नहीं उर्जा और सोच को भी साफ करता है। जब पुरानी नकारात्मक चीजें बाहर निकलेंगी, तो खुशियां और समृद्धि अपने आप भीतर आएंगी।

























































