नई दिल्ली। क्या आप सुरक्षित रिटर्न की तलाश में हैं? अगर हां तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस RD एक बेस्ट विकल्प है। आप हर महीने इसमें निवेश कर आसानी से मोटा रकम जमा कर सकते हैं। बता दें कि पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना सरकार द्वारा समर्थित एक बचत योजना है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति 5 साल (60 महीने) की अवधि तक हर महीने एक तय रकम जमा कर सकता है। इस योजना में कम से कम ₹100 जमा करने की सुविधा है। अगर आप 5 साल तक हर महीने ₹2,000 का निवेश करते हैं और ब्याज दर 6.7% सालाना (2026 के अनुसार) रहती है, तो मैच्योरिटी के समय आपको ₹1,42,732 मिलेंगे।
Post Office RD की खास बातें
- 100 रुपये से पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश शुरू कर सकते हैं।
- अधिकतम जमा: कोई ऊपरी सीमा नहीं।
- सरकारी गारंटी के कारण निवेश पर कोई रिस्क नहीं।
- खाते की अवधि के दौरान नॉमिनी जोड़े या अपडेट किए जा सकते हैं।
- खाते CBS-डाकघरों के बीच स्थानांतरित किए जा सकते हैं।
- ब्याज दर (2026) 6.7% प्रति वर्ष (तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि)
- कोई भी निवासी भारतीय जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, खाता खोल सकता है।
- नाबालिगों के लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाता खोल सकते हैं।
- संयुक्त खाते तीन वयस्कों तक द्वारा खोले जा सकते हैं।
Post Office RD खाता कैसे खोलें
Post Office RD खाता खोलना आसान है और इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से किया जा सकता है।
ऑनलाइन ऐसे खोलें
IPPB मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और उसमें लॉग इन करें। पक्का करें कि आपका IPPB बचत खाता चालू हो। “DOP Products” सेक्शन में जाएं और “Recurring Deposit (RD)” चुनें। जरूरी जानकारी डालें, जिसमें रकम (Rs. 2,000), अवधि (5 साल), और नॉमिनी की जानकारी शामिल है।
नेट बैंकिंग के जरिये
अगर आपके पास पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट है और आपने उसकी इंटरनेट बैंकिंग (Net Banking) एक्टिवेट करा रखी है, तो आप इंडिया पोस्ट के ई-बैंकिंग पोर्टल (ebanking.indiapost.gov.in) पर लॉग इन करके भी ‘Service Request’ टैब के तहत आसानी से ऑनलाइन RD अकाउंट खोल सकते हैं।
ऑफलाइन प्रक्रिया
- अपने नज़दीकी पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जाएं।
- RD खाता खोलने का फॉर्म भरें।
- जरूरी KYC दस्तावेज़ जमा करें।
- खाते का प्रकार चुनें (सिंगल, जॉइंट, या माइनर खाता)।
- ₹2,000 की पहली किस्त जमा करें।
- खाते की जानकारी वाली अपनी पासबुक प्राप्त करें।
- पोस्ट ऑफिस RD ₹2,000 प्लान पर टैक्स
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम से मिलने वाला ब्याज अन्य स्रोतों से आय श्रेणी के तहत टैक्सेबल है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस स्कीम के तहत जमा की गई रकम आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स कटौती के लिए योग्य नहीं है।
























































