नई दिल्ली। ज्योतिषीय दृष्टि से 20 जुलाई का दिन बेहद ही खास है। इस दिन सूर्य अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य जब-जब राशि या फिर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इस बदलाव का असर हर एक राशि पर पड़ता है। कुछ के लिए ये बदलाव सही होता है तो कुछ को थोड़ा सतर्क रहने की सलाह मिलती है।
सूर्य 20 तारीख को पुष्य नक्षत्र में जाएंगे जोकि शनि ग्रह से संबंधित है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार जब भी सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो लोगों के रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं। वहीं कइयों को करियर में ग्रोथ के संकेत भी दिखते हैं। इसी के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है। पंडित जी से जानें कि इस बार सूर्य गोचर से किन-किन राशियों को लाभ मिलने जा रहा है? साथ ही जानें इस गोचर के दौरान किए जाने वाला उपाय।
सूर्य के नक्षत्र गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि
शनि के नक्षत्र में जाते ही सूर्य वृषभ राशि के जातकों को लाभ देंगे। इस राशि के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। काम की तारीफ हो सकती है और सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलने के चांस हैं। वहीं बिजनेस में भी कुछ लोगों को खूब लाभ मिलने वाला है। कुछ लोगों के लिए लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। ऐसे में मन खुश रहने वाला है। जो लोग नए काम में हाथ आजमाना चाह रहे हैं उनके लिए भी ये समय अनुकूल माना जा रहा है। इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होने के भी चांस बनेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए ये गोचर नई उम्मीदें लेकर आएगा। काफी समय से जिस चीज का इंतजार था उसका अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है। नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को भी फायदा हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और नए काम करने की एक एक्साइटमेंट भी होगी। वहीं कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा।
तुला राशि
इस गोचर का लाभ तुला राशि वालों को भी मिलेगा। ये समय इनके लिए राहत भरा साबित हो सकता है। कुछ लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग किसी प्लानिंग पर काम कर रहे हैं उन्हें भी सक्सेज मिलेगी। वहीं पैसों से जुड़े हर मामले में 20 जुलाई से धीरे-धीरे सुधार होता भी दिखेगा। घर-परिवार के लोग फुल सपोर्ट देंगे। इससे मन पॉजिटिव बना रहेगा और कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।
मकर राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का पॉजिटिव असर मकर राशि वालों पर भी होगा। इस राशि के लिए ये बदलाव शुभ माना जा रहा है। नौकरी और बिजनेस के मामले में अच्छे मौके मिल सकते हैं। कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने का संकेत मिलेगा। पुराने अटके काम भी अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते दिखेंगे। वहीं मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलता दिखेगा। अगर कोई नई प्लानिंग है तो वो भी सफल हो सकती है।
इन उपायों से मिलेगा लाभ
- इस गोचर के दौरान रोज सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इसके लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना सही होगा।
- ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ होगा।
- लाल रंग की वस्तु का दान करेंगे तो लाभ मिलेगा।
- अपने से बड़े-बुजुर्गों का हमेशा सम्मान करें और दूसरों का अपमान करने से बचें।


























































