• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
reels

आपकी हेल्थ ही नहीं इकोनॉमी को भी ऐसे नुकसान पहुंचा रही है रील्स!

August 10, 2026
ramayan

एडवांस बुकिंग में रामायण ने रचा कीर्तिमान, हाउसफुल हुए रणबीर कपूर की फिल्म के शो!

October 25, 2026
PM Modi

पीएम मोदी ने ओडिशा में RBI के ग्रीनफील्ड डाटा सेंटर का किया उद्घाटन!

October 25, 2026
karwa chauth

करवा चौथ पर हमेशा देर से क्यों निकलता है चांद?

October 25, 2026
pakistan loss to india

पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब भारत!

October 25, 2026
pm e bus scheme

पीएम ई-बस योजना का विस्तार, ओडिशा के नौ और शहरों में दौड़ेगी ई-बस

October 25, 2026
supreem court

इस इलाके के लिए क्यों भिड़े दो राज्य?, SC पहुंचा मामला

October 24, 2026
mobile repairing

मोबाइल रिपेयर के दौरान ओरिजिनल के नाम पर लग सकता है नकली पार्ट, ऐसे बचें धोखाधड़ी से

October 24, 2026
खांसी

नवंबर में क्यों बढ़ जाती है खांसी? एलर्जी, वायरल या प्रदूषण, कैसे पहचानें असली वजह

October 24, 2026
फर्जी लोन और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, अंडमान और निकोबार में ईडी की पहली गिरफ्तारी

ईरान ने लगाई ऐसी लंका, हलाल ही हो गया दलाल पाकिस्तान

October 24, 2026
team india

जीत के हीरो: 3 कारण… जिसकी वजह से टीम इंडिया को दूसरे टी20 में म‍िली जीत

October 24, 2026
rashifal

शनि-चंद्रमा का अशुभ संयोग! अगले 3 दिन इन राशियों को रहना होगा संभलकर

October 23, 2026
pm modi

PM मोदी बोले – मेरी नीतियों के केंद्र में देश के युवा!

October 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 26, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    PM Modi

    पीएम मोदी ने ओडिशा में RBI के ग्रीनफील्ड डाटा सेंटर का किया उद्घाटन!

    pm e bus scheme

    पीएम ई-बस योजना का विस्तार, ओडिशा के नौ और शहरों में दौड़ेगी ई-बस

    supreem court

    इस इलाके के लिए क्यों भिड़े दो राज्य?, SC पहुंचा मामला

    mobile repairing

    मोबाइल रिपेयर के दौरान ओरिजिनल के नाम पर लग सकता है नकली पार्ट, ऐसे बचें धोखाधड़ी से

    फर्जी लोन और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, अंडमान और निकोबार में ईडी की पहली गिरफ्तारी

    ईरान ने लगाई ऐसी लंका, हलाल ही हो गया दलाल पाकिस्तान

    pm modi

    PM मोदी बोले – मेरी नीतियों के केंद्र में देश के युवा!

    Deepotsav begin in Ayodhya

    अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी शुरू, 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये

    Amit Shah

    यमुना की सफाई को मिलेगी रफ्तार, अमित शाह ने 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं का किया उद्घाटन

    elections

    UP विधान परिषद चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा चाक-चौबंद

    PM modi

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड विकास के प्रमुख केंद्र : पीएम मोदी

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    mobile repairing

    मोबाइल रिपेयर के दौरान ओरिजिनल के नाम पर लग सकता है नकली पार्ट, ऐसे बचें धोखाधड़ी से

    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    JioHotstar

    JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक

    5G

    5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

    wi-fi

    घर के लिए सही Wi-Fi Router कैसे चुनें? जानिए

    Type-C

    Type-A या Type-C, किस केबल से जल्दी चार्ज होता है फोन?

    Jio

    5G को लेकर TRAI-Jio आमने सामने, 80% वाले नियमों को लेकर गहमा-गहमी

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    ramayan

    एडवांस बुकिंग में रामायण ने रचा कीर्तिमान, हाउसफुल हुए रणबीर कपूर की फिल्म के शो!

    pakistan loss to india

    पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब भारत!

    team india

    जीत के हीरो: 3 कारण… जिसकी वजह से टीम इंडिया को दूसरे टी20 में म‍िली जीत

    Sumit Antil

    पैरा एशियन गेम्स: सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण

    hanuman ansh

    ‘हनुमान अंश’ ने खोला कमाई का नया रास्ता? बॉलीवुड में अब संतों पर बनेंगी 6 फिल्में

    india defeated new zealand

    भारत ने रिकॉर्ड 226 रन चेज करके न्यूजीलैंड को हराया, 1-0 की बढ़त बनाई

    rohit kohli

    रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

    Rinku wins gold

    एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो एफ46 में भारत का धमाल, रिंकू ने जीता गोल्ड

    पैरा एशियन गेम्स

    पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

    ramayan

    रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं देख पाएंगे यह फिल्म?

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    खांसी

    नवंबर में क्यों बढ़ जाती है खांसी? एलर्जी, वायरल या प्रदूषण, कैसे पहचानें असली वजह

    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    अर्जुन की छाल

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके फायदे 

    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News

आपकी हेल्थ ही नहीं इकोनॉमी को भी ऐसे नुकसान पहुंचा रही है रील्स!

by Aam Jan
August 10, 2026
in News
0
reels
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली। आज के दौर में कुछ सेकंड की रील देखने की आदत कब घंटों के स्क्रीन टाइम में बदल जाती है, पता ही नहीं चलता. इसका असर सिर्फ हमारी नींद, आंखों और मानसिक सेहत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आदत हमारी आर्थिक सेहत को भी नुकसान पहुंचा रही है. रील्स में दिखने वाली चमकदार लाइफस्टाइल, फर्जी निवेश सलाह और गैर-जरूरी खरीदारी लोगों को आर्थिक नुकसान की तरफ धकेल सकती है. वहीं, काम के दौरान लगातार रील्स देखने से समय और प्रोडक्टिविटी का नुकसान भी होता है.

यानी 15-30 सेकंड की ये रील्स सिर्फ आपका समय नहीं खा रहीं, बल्कि आपकी हेल्थ और इकोनॉमी दोनों पर असर डाल रही हैं. आखिर रील्स कैसे बन रही हैं इस नुकसान की वजह, समझिए पूरी कहानी.

रील्स क्या है और कैसे शुरुआत हुई?

रील्स वर्टिकल वीडियो का एक शॉर्ट फॉर्मेट है. इसकी शुरुआत का क्रेडिट मुख्य रूप से टिकटॉक को दिया जाता है. यह एक चीनी ऐप है, जिसे 2017 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया था. भारत में यह ऐप साल 2018 के दौरान बेहद लोकप्रिय हुआ था. देखते ही देखते हजारों क्रिएटर इस ऐप का इस्तेमाल करने लगे. इन्हें देखने वाले लोगों की संख्या भी लाखों तक पहुंच गई.

इसी लोकप्रियता को देखते हुए मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए 2020 में इसे भारत सहित दुनियाभर में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया. टिकटॉक की लोकप्रियता और उसके बाद भारत में प्रतिबंध लगने के बाद मेटा ने इसे तेजी से आगे बढ़ाया. बाद में फेसबुक, यूट्यूब समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर रील्स का फीचर दिया जाने लगा और करोड़ों लोग इन्हें देखने लगे.

लोगों को क्यों लग जाती है रील्स की लत?

रील्स की लत सिर्फ मनोरंजन की आदत नहीं है, बल्कि इसके पीछे दिमाग का रिवार्ड सिस्टम और हमारी रोजमर्रा की आदतें भी काम करती हैं. रील्स को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि यूजर लगातार अगली वीडियो देखने के लिए प्रेरित होता रहे. जब कोई मजेदार, चौंकाने वाली या पसंदीदा रील सामने आती है, तो दिमाग के रिवार्ड सिस्टम में डोपामिन से जुड़ी एक्टिविटी बढ़ती है. इससे हमें अच्छा महसूस होता है और हम उसी अनुभव को दोबारा पाने के लिए अगली रील देखने लगते हैं.

खास बात यह है कि अगली रील कैसी होगी, इसका पता नहीं होता. यह अनिश्चितता भी बार-बार स्क्रॉल करने की आदत को मजबूत कर सकती है. रील्स का कम टाइम इसमें बड़ी भूमिका निभाता है. कुछ सेकंड में नया कंटेंट और मनोरंजन मिलने से दिमाग को लगातार नए स्टिमुलस मिलते रहते हैं. एक रील खत्म होते ही दूसरी अपने आप सामने आ जाती है, इसलिए रुकने का स्वाभाविक मौका भी कम मिलता है.

अब समझते हैं कि ये 15-30 सेकेंड की रील्स हमारी सेहत के साथ-साथ आर्थिक सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा रही हैं?

वर्कफोर्स पर प्रोडक्टिविटी का नुकसान

लगातार छोटे वीडियो देखने से दिमाग में डोपामाइन रीलीज होता है. इससे किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम हो जाती है. समस्या सुलझाने की क्षमता घटने लगती है. दफ्तरों में काम के दौरान कर्मचारियों का लगातार ध्यान भटकना कंपनियों के आउटपुट को कम करता है. कंसल्टिंग फर्म Redseer की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय यूजर्स अपने स्मार्टफोन टाइम का करीब पांचवां हिस्सा शॉर्ट-फॉर्म वीडियो पर खर्च करते हैं. रिपोर्ट में 64% यूजर्स ने माना कि उनका शॉर्ट वीडियो कन्जप्शन बढ़ा है. यानी रील्स पर जाने वाला समय सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि काम के बीच मिलने वाले ब्रेक में भी इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है. ऐसे में अगर कर्मचारी काम के दौरान बार-बार रील्स देखने लगें, तो इससे प्रोडक्टिव टाइम प्रभावित होने की आशंका बढ़ सकती है.

इम्पल्स बाइंग और अनप्लांड कर्ज

एल्गोरिदम यूजर्स को ऐसे वीडियो दिखाता है जो तुरंत खरीदारी की इच्छा जगाते हैं. इसके कारण युवा बिना सोचे-समझे गैर-जरूरी सामान खरीदते हैं. इसे इम्पल्स बाइंग कहते हैं. नतीजा यह होता है कि बचत दर घटती है और लोग पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड के कर्ज में फंसते हैं. रिपोर्ट के अनुसार देश फाइनेंशियल सेविंग 7 से 8 फीसदी के पीक से नीचे आते हुए 5 फीसदी के आसपास आ गई है. जोकि कि बड़ा चिंता का विषय है. अगर बात कर्ज ही की करें तो देश में पर्सनल लोन की ग्रोथ सालाना आधार पर 16 फीसदी तक बढ़ रही है.

युवा वर्कफोर्स और स्किल गैप

किसी भी देश की आर्थिक प्रगति उसके युवाओं के स्किल पर निर्भर करती है. रील्स की लत युवाओं के उस बहुमूल्य समय को छीन रही है जो नई स्किल सीखने, पढ़ाई करने या रचनात्मक काम में लग सकता था. Meta-commissioned IPSOS study के मुताबिक, Gen Z के लिए शॉर्ट-फॉर्म वीडियो का सबसे लोकप्रिय और साझा प्लेटफॉर्म बन गया है. 89% Gen Z यूजर्स रोजाना Reels देखते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार देश का जेन जी रोज 2 घंटे से ज्यादा रील्स कंज्यूम करता है. इस दौरान यही युवा वर्कफोर्स अपने स्किल को डेवलप करने में लगा सकता है. जिससे देश और खुद की इकोनॉमी को सुधार हो सकता है.

मेंटल हेल्थ पर करीब 2 लाख करोड़ रुपए खर्च

घंटों ‘डूमस्क्रॉलिंग’ करने से नींद की कमी, एंग्जाइटी, डिप्रेशन और मानसिक थकावट बढ़ती है. इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार खराब मानसिक स्वास्थ्य के कारण वर्कप्लेस एब्सेंटिज़्म बढ़ती है, जिससे इकोनॉमी को अरबों डॉलर का प्रत्यक्ष नुकसान होता है. मौजूदा समय में देश में मेंटल हेल्थ को लेकर कुल हेल्थ बजट का 1 फीसदी है. जबकि देश के मेंटल हेल्थ का मार्केट करीब 2 लाख करोड़ रुपए का है, जोकि करीब 10 साल में 3 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर सकता है. लेकिन इस मेंटल हेल्थ बदौलत देश की इकोनॉमी को इससे कहीं ज्यादा का नुकसान हो रहा है.

प्रोफेशनल क्लिपिंग का कारोबार 1,000 करोड़

जैसे-जैसे पॉडकास्ट, लाइवस्ट्रीम और लंबे वीडियो कंटेंट बढ़ रहे हैं, क्रिएटर्स को ऐसे एक्सपर्ट्स की जरूरत बढ़ती जा रही है, जो कंटेंट को कई फॉर्मैट में बदल सकें और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकें. मार्केटिंग एजेंसी ‘सोशल पिल’ के को-फाउंडर और डिजिटल मीडिया हेड नीलेश पेडनेकर का अनुमान है कि अगले तीन से पांच सालों में प्रोफेशनल क्लिपिंग का कारोबार 1,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का इकोसिस्टम बन सकता है.

रील्स से गलत फैसले

सोशल मीडिया रील्स पर शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी, म्यूचुअल फंड और नए बिजनेस से जुड़ी आधी-अधूरी और भ्रामक जानकारियां तेजी से फैल रही हैं. मात्र 30 से 60 सेकंड के इन छोटे वीडियो में जटिल वित्तीय बाजारों को बेहद आसान और शत-प्रतिशत फायदेमंद दिखाकर पेश किया जाता है. रील्स बनाने वाले कई ‘फिनफ्लुएंसर्स’ के पास न तो कोई आधिकारिक डिग्री होती है और न ही वे सेबी (SEBI) जैसी सरकारी संस्थाओं से रजिस्टर्ड होते हैं. वे केवल व्यूज, लाइक्स और स्पॉन्सरशिप से पैसा कमाने के लिए बिना किसी ठोस रिसर्च के निवेश की सलाह देने लगते हैं. ऐसे सलाह की वजह से लोग गलत निवेश कर बैठते हैं, जिससे सीधे आर्थिक नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है.

कैसे पा सकते हैं रील्स देखने की आदत पर काबू?

  • समय निर्धारित करें: रील्स देखने के लिए रोजाना एक तय समय रखें. शुरुआत में 15-20 मिनट की लिमिट लगाएं और कोशिश करें कि इससे ज्यादा समय न दें.
  • नोटिफिकेशन बंद करें: सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन बार-बार आपका ध्यान भटकाते हैं. इन्हें बंद करने से बिना जरूरत ऐप खोलने और रील्स देखने की आदत कम होगी.
  • अच्छी आदतों पर ध्यान दें: खाली समय में रील्स देखने की बजाय किताब पढ़ें, वॉक पर जाएं, पेंटिंग करें या म्यूजिक सुनें. इससे धीरे-धीरे रील्स की आदत कम करने में मदद मिलेगी.
  • डिजिटल डिटॉक्स करें: हफ्ते में एक दिन सोशल मीडिया से दूरी बनाएं. इस दौरान मोबाइल की जगह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं या बाहर घूमने जाएं.
  • खुद से सवाल करें: जब भी रील्स देखने लगें, खुद से पूछें कि क्या यह समय आपके लिए उपयोगी है? रील्स में बिताए समय को पढ़ाई, काम या किसी जरूरी एक्टिविटी में लगाया जा सकता है.
SendShare197Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

ramayan

एडवांस बुकिंग में रामायण ने रचा कीर्तिमान, हाउसफुल हुए रणबीर कपूर की फिल्म के शो!

October 25, 2026
PM Modi

पीएम मोदी ने ओडिशा में RBI के ग्रीनफील्ड डाटा सेंटर का किया उद्घाटन!

October 25, 2026
karwa chauth

करवा चौथ पर हमेशा देर से क्यों निकलता है चांद?

October 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In