नई दिल्ली। अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री हासिल की है, तो आपके पास रेलवे में एक शानदार अफसर और सुपरवाइजर बनने का बेहतरीन अवसर है.(Photo – PTI)
रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हो तो सुनो, मौका आ गया है. इंडियन रेलवे ने NTPC के तहत 3548 ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. RRB ने CEN No. 06/2026 के तहत ये वैकेंसी निकाली हैं और लास्ट डेट है 6 नवंबर. तो देर मत कीजिए, फटाफट डिटेल समझ लें.
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
इस बार 4 तरह के पद हैं:
Goods Train Manager – 2,750 पद (सबसे ज्यादा इसी में है)
Senior Clerk Cum Typist – 371 पद
Junior Accounts Assistant Cum Typist – 300 पद
Chief Commercial Cum Ticket Supervisor – 127 पद
कुल मिलाकर 3548 पद
सैलरी कितनी मिलेगी?
पैसों की बात सबसे जरूरी है. Chief Commercial Cum Ticket Supervisor को 35400 बेसिक पे और बाकी तीनों पदों को 29200 बेसिक पे मिलेगी. ये 7th Pay Commission के हिसाब से है, इसके ऊपर DA, HRA और बाकी भत्ते अलग से मिलेंगे.
कौन अप्लाई कर सकता है?
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना चाहिए. उम्र 18 से 33 साल (1 जनवरी 2027 तक) होनी चाहिए. SC/ST/OBC को सरकारी नियम के हिसाब से छूट मिलेगी.
जरूरी तारीखें नोट कर लें
आवेदन शुरू: 8 अक्टूबर से
लास्ट डेट: 6 नवंबर रात 11:59 बजे तक
फीस भरने की लास्ट डेट: 8 नवंबर
फॉर्म में गलती सुधार: 9 से 18 नवंबर
सिलेक्शन कैसे होगा?
कोई इंटरव्यू नहीं, सीधा प्रोसेस है. पहला CBT टेस्, टदूसरा CBT टेस्ट और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश व नमेडिकल टेस्ट होगा. और हां, अच्छी खबर ये है कि Junior Accounts Assistant और Senior Clerk के लिए इस बार Typing Skill Test नहीं होगा, लेकिन कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए, जो जॉइनिंग के बाद चेक होगी.
अप्लाई कैसे करें?
किसी दलाल के चक्कर में मत पड़िएगा. सीधे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं, नोटिफिकेशन पढ़ें और वहीं से ऑनलाइन फॉर्म भर दें. तो अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो ये मौका हाथ से मत जाने दें. आज ही तैयारी शुरू कर दें.























































