नई दिल्ली। घर में वास्तु दोष है, तो इसे दूर करने के लिए लोग अक्सर अनेकों उपायों को करते हैं. रसोई और बाथरूम की गलत स्थिति होने पर कई बार इन्हें लोगों को तुड़वाकर सही करना पड़ता है. हालांकि, आप वास्तु के अनुसार घर में कुछ तस्वीरों को लगाकर वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको घर में तोड़फोड़ करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइये वास्तु के मुताबिक इन शुभ तस्वीरों के बारे में जानते हैं.
सूर्य की तस्वीर
सूर्य को नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है. घर में सूर्य की तस्वीर लगाने बेहद शुभ माना जाता है. घर में पूर्व दिशा में सूर्य की तस्वीर लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं. वास्तु की दृष्टि से यह बहुत ही अच्छा माना जाता है. सूर्य की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मान-सम्मान व तरक्की प्राप्त होती है. इससे वास्तु दोष से होने वाले अशुभ प्रभाव से बचे रह सकते हैं.
झरने और नदी की तस्वीर
उत्तर दिशा में झरने और नदी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है. इस दिशा को जल तत्व की तस्वीर माना जाता है. यह दिशा करियर, उन्नति और आर्थिक वृद्धि से संबंधित मानी जाती है. इस दिशा में पानी से जुड़ी तस्वीर लगाना अच्छा होता है. ऐसा करने से जीवन में नए अवसर मिलते हैं. आप घर की उत्तर दिशा में यह तस्वीर लगा सकते हैं. इसके साथ ही इस दिशा में हल्का नीला, हरा या सफेद रंग करना अच्छा होता है.
पहाड़ों की तस्वीर
अक्सर लोग घरों में पहाड़ों की सुंदर सीनरी यानी हरी-भरी घाटियों की सुंदर फोटो लगाते हैं. घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में यह तस्वीर लगाना शुभ होता है. पहाड़ों को स्थिरता और मजबूती का प्रतीक मानते हैं. ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. धन में ठहराव आता है. वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं. आप वास्तु के अनुसार, घर में इन तस्वीरों को लगा सकते हैं.























































