फ़रीदाबाद। हरियाणा के फ़रीदाबाद में पुलिस ने होटल पर तोड़फोड़ कर गुंडागर्दी करने तीन बदमाशों को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि उन्हें गंजा कर उसी होटल पर पैदल मार्च कराते हुए लेकर पहुंचे. इस मामले में पुलिस ने मीडिया के बात करते हुए बताया कि पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना स्थल पर मौका मुआयना कराने के लिए लेकर आई थी. वही पुलिस की यह सख्त चेतावनी है कि फरीदाबाद में किसी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
दरअसल, फरीदाबाद के थाना कोतवाली इलाके में यह घटना पेश आई थी. 20 और 21 अक्टूबर यानी दीपावली की रात को कुछ बदमाशों ने अपने साथियों के साथ रात क लगभग 10:00 बजे होटल पर थाना खाने के लिए आए थे.
खाने के पैसे मांगे थे
दुकानदार नीरज ने बताया कि यह बदमाश कार में ही खान और पीने की सर्विस मांग रहे थे और भीड़ ज्यादा होने के चलते उन्होंने कार में सर्विस देने से मना कर दिया और इसके चलते बदमाश तैश में आ गए और दुकान पर आकर वह झगड़ा करने लगे. इस दौरान उन्होंने जब खाने के के पैसे मांगे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें पैसे नहीं दिए और उनसे मारपीट शुरू कर दी जैसे तैसे उन्हें धक्का देकर दुकान से भगा दिया गया. हालांकि, फिर बदमाश प्लानिंग के तहत लगभग 3:00 बजे इकट्ठा होकर आए लगभग दर्जन भर आए बदमाशों ने आते ही उनकी दुकान पर हमला कर दिया.
इस घटना में दुकान के मालिक के साथ-साथ उन्हें भी चोटें लगी है इस घटना की जानकारी उन्होंने फोन कर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस घटना के 1 घंटे बाद पहुंची थी. वह चाहते हैं कि ऐसे बदमाशों के खिलाफ सख्त से कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि उनकी दुकान पर उसी बदमाश ने दूसरी बार अपने कुछ अन्य साथियों के साथ हमला किया है. फिलहाल पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर उनके होटल पर लाई थी पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं.
बदमाशों ने मेरे बेटे को बुरी तरह माराः मां
घायल होटल संचालक की मां ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर संतुष्टि जताते कहा कि बदमाशों ने उनके बेटे को केवल पैसे मांगने के चलते बुरी तरह मारा था, जिसके चलते उनके बेटे को चोट आई थी. यदि उनके पास रुपए नहीं तो वह बता देते या कल पैसे देदेते. वह चाहती है कि ऐसे बदमाशों के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें होटल पर मौका मुआयना के लिए पुलिस लेकर पहुंची थी और उनकी परेड नहीं कराई गई थी, पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी और फरीदाबाद में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

























































