नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र की तरह ही हस्तरेखा शास्त्र को भी महत्व दिया जाता है। हस्तरेखा में हाथ की लकीरों के आधार पर ही हर चीज का आंकलन किया जाता है। शास्त्र के हिसाब से हमारे हाथ की रेखाएं हमारी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का संकेत देती हैं। बता दें जिंदगी के हर एक पहलु से जुड़ी रेखाएं हमारे हाथ में होती हैं।
यहां तक कि आप अपनी लव लाइफ और शादी के बारे में भी हाथ की रेखाओं की मदद से काफी कुछ जान-समझ सकते हैं। माना जाता है कि हाथ की कुछ रेखाएं रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव या शादी में देरी का इशारा दे देती हैं। इसे एक संकेत के रूप में ही देखा जाता है।
विवाह रेखा साफ नहीं होने का मतलब
हमारी छोटी उंगली यानी कनिष्ठा के ठीक नीचे एक लाइन होती है जिसे विवाह रेखा कहा जाता है। अगर ये रेखा सीधी होती है और साफ होती है तो माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति की शादी या रिश्ते में बैलेंस होगा। अगर यही रेखा थोड़ी सी टेढ़ी हुई या फिर टूटी हुई हो तो ऐसा माना जाता है कि लव लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कत हमेशा आती रहेगी। वहीं ऐसी स्थिति भी बनती है कि ऐसे लोगों का रिश्ता थोड़ी देरी से बनता है या फिर बात बनते-बनते ही अटक जाया करती है।
हृदय रेखा का कटना
उंगली में सबसे नीचे की लाइन को हृदय रेखा कहते हैं। इसे फीलिंग्स और प्यार से जोड़कर देखा जाता है। अगर इस रेखा पर बहुत छोटी लाइनें बनी होती हैं या फिर किसी भी तरह के कटने का निशान हो तो माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति ज्यादा सोचता है और जल्दी दुखी हो जाता है। साथ ही ऐसे लोगों को रिश्ते में हमेशा गलतफहमी का ही शिकार होना पड़ता है। वहीं पार्टनर के साथ ऐसे लोगों की बहस भी बढ़ जाती है। साथ ही ऐसी स्थिति में कई बार छोटी से छोटी बात भी बड़ी लगने लगती है। ऐसे में लव लाइफ में परेशानी जरूर होती है।
भाग्य रेखा से ऐसे मिलता है संकेत
हमाी हथेली में कलाई के पास से जो रेखा शुरू होकर बीच की उंगली की ओर जाती है उसे भाग्य रेखा कहते हैं। इस रेखा का भी हमारे रिश्ते से संबंध होता है। अगर ये रेखा हल्की या फिर बीच में टूटी हुई हो तो माना जाता है कि जिंदगी में कुछ चीजें देर से होती है और इसमें शादी भी शामिल है। ऐसी रेखा जिसके हाथ में होती है तो समझिए कि सही समय का इंतजार उसे थोड़ा ज्यादा करना पड़ सकता है। इन चीजों के लिए कुछ ना कुछ उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताए भी जाते हैं, जिससे काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। ऐसे में घबराने से अच्छा है कि इसका बेहतर समाधान खोजा जाए।

























































