नई दिल्ली: आपने ट्रेन टिकट बुक करने के लिए अभी तक आधिकारिक ऐप IRCTC का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपको भारतीय रेलवे के नए RailOne ऐप के बारे में पता है। यह ऐप लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे रेलवे के सुपर ऐप नाम से भी जाना जाता है। लेकिन कई लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दोनों ऐप्ल ही भरतीय रेलवे के लिए हैं तो आखिर RailOne और IRCTC में फर्क क्या है। कौन सा ऐप ज्यादा फील्ट है। कौन सा ज्यादा उपयोगी है। अगर आप ज्यादातर ट्रेन से यात्रा करते हैं तो इन दोनों ऐप के बीच के अंतर जान लें ताकि अगली बार आसानी से कन्फर्म टिकट बुक कर पाएं।
सभी सर्विसेस के लिए एक ऐप RailOne
सबसे पहले जानते हैं कि RailOne ऐप क्या है। दरअसल, RailOne ऐप भारतीय रेलवे का ऑल इन वन सुपर ऐप है। इसे CRIS यानी रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र ने बनाया है। इसका मकसद भारतीय रेल की सभी सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना है। इसके जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेन को ट्रैक कर सकते हैं। खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यहां तक कि शिकायत भी कर सकते हैं।
क्या है अंतर?
- अब अगर IRCTC की बात करें तो IRCTC ऐप अभी भी टिकट बुकिंग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप है। तत्काल टिकट कराना हो या फिर स्लिपर ज्यादातर लोग IRCTC पर ही भरोसा करते हैं।
- लेकिन RailOne का Focus सिर्फ रिसर्व्ड टिकट तक की सीमित नहीं है। RailOne ऐप के जरिए आप अनरिडर्व्ड टिकट भी खरीद सकते हैं। यानी जनरल कोच, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल टिकट।
- पहले इसके लिए UTS ऐप इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब रेलवे धीरे-धीरे UTS सर्विस को RailOne में शिफ्ट कर रहा है।
RailOne ऐप के फायदे
- अगर बात करें ऐप के फायदों की तो RailOne ऐप IRCTC से काफी फास्ट काम करता है।
- खासकर सामान्य बुकिंग और जनरल टिक जैसे फीचर्स का इस्तेमाल करते समय।
- वहीं, पीक हॉर्स और तत्काल के दौरान IRCTC अभी भी ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है। कई यूजर्स का कहना है कि RailOne थोड़ा ज्यादा फास्ट है। IRCTC अभी भी स्टेबिलिटी के मामले में थोड़ा मजबूत है।
- RailOne का एक और बड़ा फायदा ये है कि आप स्टेशन से जनरल टिकट जैसी कई सर्विस कर सकते हैं। यानी लोगों को स्टेशन की लाइन में लगने की जरूरत कम हो जाती है। खासकर रोज आने-जाने वालों के लिए काफी उपयोगी।
- RailOne ऐप में आप पहले से अपना पूरा प्रोफाइल सेव कर सकते हैं। यानी बार-बार पैसेंजर डिटेल नहीं डालनी होगी। इसमें सिंगल साइन ऑन सिस्टम भी मिलता है। वहीं, IRCTC और UTS से लॉग इन किया जा सकता है।
कौन सा बेस्ट?
- इसके अलावा RailOne में लाइन ट्रेन ट्रैकिंग, PNR स्टेटस, कोच पॉजिशन, फूड ऑर्डर करने की सुविधा भी मिलती है।
- यही वजह है कि भारतीय रेलवे इसे वन स्टॉप रेलवे प्लेटफॉर्म की तरह प्रमोट कर रहा है।
- हालांकि, इस ऐप में कई बग भी हैं। पेमेंट से संबंधित भी दिक्कतें आती हैं। IRCTC अभी भी रिजर्व्ड और तत्काल टिकट के लिए भरोसेमंद प्लेटफॉर्म माना जाता है।
- लेकिन अगर आप एक ऐसा ऐप चाहते हैं जहां रिसर्व्ड टिकट, अनरिसर्व्ड टिकट सब कुछ एक जगह मिल जाएं तो यह ऐप काफी अच्छा ऑप्शन है।
























































