नई दिल्ली। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 कई मायने में शानदार रहा। इस सीजन में उन्होंने ऑरेंज कैप से लेकर कई शानदार अवार्ड्स अपने नाम किए। वैभव आईपीएल का फाइनल मुकाबला भी देखने के लिए अहमदाबाद आए थे।
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव को फ्रेंचाईजी ने 2025 में 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था। इस सीजन में भी उनका प्राइज़ भी वही था, लेकिन आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन और कई अवार्ड्स जीतने के बाद उनकी कमाई करीब 3.10 करोड़ तक पहुंच गई।
वैभव को कौन-कौन से अवार्ड्स मिले?
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि आईपीएल 2026 सीजन में वैभव को कौन-कौन से अवार्ड्स मिलें। ऐसे में आपको बता दें कि इस सीजन उन्होंने कुल पांच अवार्ड्स अपने नाम किए। वैभव ने ऑरेंज कैप के साथ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, सबसे ज्यादा छक्के, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवार्ड भी अपने नाम किए। इस दौरान उन्हें हर अवार्ड्स के लिए इनामी राशि भी दिया गया।
IPL 2026 में वैभव की कुल कमाई क्या?
वैभव के फ्रेंचाईजी ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये के साथ रिटेन किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रति मैच 7.5 लाख रुपये के हिसाब से मिले। ऑरेंज कैप के लिए 10 लाख, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर के लिए उन्हें 15 लाख रुपये, सबसे अधिक छक्के के लिए 10 लाख और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन के लिए भी दस लाख मिलें।
इसके अलावा, सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर वैभव को टाटा सिएरा कार जिकसी कीमत करीब 21 लाख। यर ऑफ द मैच, सुपरस्ट्राइकर ऑफ द मैच जैसे अवार्ड्स से करीब 5 लाख की कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव ने आईपीएल 2026 में कुल मिलकर 3 करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई की।
























































