नई दिल्ली: देशभर में LPG गैस यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है। गैस सिलेंडर बुक कराने Aadhaar आधारित बायोमेट्रिक eKYC जरूरी किया जा रहा है। सरकार के नए नियम के तहत अब घरेलू LPG यूजर्स के लिए बायोमेट्रिक Aadhaar वेरिफिकेशन कराना जरूरी हो गया है। यह नियम सभी गैस कनेक्शन पर लागू होगा। अगर e-KYC नहीं किया गया, तो गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं होगी।
इसलिए बनाया गया है ये रूल
सरकार और ऑयल कंपनियों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य फर्जी कनेक्शन और गलत तरीके से बुकिंग करने वालो पर रोक लगाना है। लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं कि कई जगह एक ही व्यक्ति के नाम पर कई कनेक्शन चल रहे हैं या गलत तरीके से LPG बुकिंग ली जा रही है। इसी को देखते हुए अब Indane, Bharat Gas और HP Gas जैसे प्रमुख गैस प्रदाता Aadhaar eKYC को लागू कर रहे हैं।
कैसे करें Aadhaar eKYC
Aadhaar eKYC करना काफी आसान है। आप इसे अपने नजदीकी गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर कर सकते हैं। वहां आपका Aadhaar नंबर लिया जाएगा और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। कुछ मामलों में यह प्रक्रिया ऑनलाइन या मोबाइल ऐप के जरिए भी पूरी की जा सकती है। एक बार eKYC पूरा होने के बाद आपको बार-बार यह प्रक्रिया नहीं करनी पड़ेगी।
Indane Gas यूजर्स ऐसे करें e-KYC
सबसे पहले आपको Indane Gas की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलनी होगी। वहां लॉगिन करने के बाद “Update KYC” या “Aadhaar Linking” का ऑप्शन दिखाई देगा। अब आपको अपना Aadhaar नंबर डालना है और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करना होगा। कुछ मामलों में आपको अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन भी कराना पड़ सकता है।
Bharat Gas (BP) के ग्राहकों को ऐसे करना होगा e-KYC
सबसे पहले Bharat Gas की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और अपने कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद “Aadhaar Seeding” या “e-KYC Update” का ऑप्शन चुनें। यहां अपना Aadhaar नंबर डालें और OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें। अगर ऑनलाइन e-KYC सफल नहीं होता, तो आप अपने नजदीकी Bharat Gas एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा सकते हैं।
HP Gas यूजर्स ऐसे करें e-KYC
सबसे पहले HP Gas की वेबसाइट या HP Pay ऐप पर लॉगिन करें। इसके बाद “Aadhaar Link” या “KYC Update” सेक्शन में जाएं। यहां अपना Aadhaar नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें। कुछ यूजर्स को e-KYC पूरा करने के लिए गैस एजेंसी पर जाकर फिंगरप्रिंट देना पड़ सकता है।
e-KYC नहीं किया तो क्या
अगर किसी यूजर ने LPG e-KYC पूरा नहीं किया है, तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले, गैस सिलेंडर बुक करने में दिक्कत आ सकती है। साथ ही, आपके गैस कनेक्शन की जानकारी अपडेट नहीं हो पाएगी, जिससे आगे और समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में तो सब्सिडी को अस्थायी रूप से रोक भी दिया जा सकता है।

























































