• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
India Gate protest

इंडिया गेट के प्रदर्शन पर क्यों हुआ विवाद?, समझें पूरा मामला

November 24, 2025
rashifal

शनि-चंद्रमा का अशुभ संयोग! अगले 3 दिन इन राशियों को रहना होगा संभलकर

October 23, 2026
pm modi

PM मोदी बोले – मेरी नीतियों के केंद्र में देश के युवा!

October 23, 2026
Sumit Antil

पैरा एशियन गेम्स: सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण

October 23, 2026
Deepotsav begin in Ayodhya

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी शुरू, 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये

October 23, 2026
hanuman ansh

‘हनुमान अंश’ ने खोला कमाई का नया रास्ता? बॉलीवुड में अब संतों पर बनेंगी 6 फिल्में

October 23, 2026
Amit Shah

यमुना की सफाई को मिलेगी रफ्तार, अमित शाह ने 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं का किया उद्घाटन

October 22, 2026
elections

UP विधान परिषद चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा चाक-चौबंद

October 22, 2026
PM modi

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड विकास के प्रमुख केंद्र : पीएम मोदी

October 22, 2026
india defeated new zealand

भारत ने रिकॉर्ड 226 रन चेज करके न्यूजीलैंड को हराया, 1-0 की बढ़त बनाई

October 22, 2026
cm dhami

मदरसों की धार्मिक शिक्षा का पाठ्यक्रम बदला, CM धामी बोले-हिंसा से जुड़ी सामग्री को जगह नहीं

October 22, 2026
railway

ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

October 21, 2026
Moringa

मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

October 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 24, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    pm modi

    PM मोदी बोले – मेरी नीतियों के केंद्र में देश के युवा!

    Deepotsav begin in Ayodhya

    अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी शुरू, 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये

    Amit Shah

    यमुना की सफाई को मिलेगी रफ्तार, अमित शाह ने 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं का किया उद्घाटन

    elections

    UP विधान परिषद चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, सुरक्षा चाक-चौबंद

    PM modi

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड विकास के प्रमुख केंद्र : पीएम मोदी

    cm dhami

    मदरसों की धार्मिक शिक्षा का पाठ्यक्रम बदला, CM धामी बोले-हिंसा से जुड़ी सामग्री को जगह नहीं

    railway

    ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का पैसा कैसे मिलेगा वापस? जानें रेलवे के नियम

    loan

    होम लोन लेने से पहले समझें क्या होती है Margin Money, घर खरीदते समय जेब से कितना करना होगा खर्च?

    vande bharat

    वंदे भारत में AI जांचेगा सफाई, गंदगी मिली तो 2 घंटे में होगा एक्शन

    Gold and Silver

    सोने-चांदी में शानदार तेजी, एक साल में चांदी ने सोने को पछाड़ा; दिया 45% रिटर्न

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    passwords

    OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

    aadhaar app

    आधार मिसयूज कि टेंशन खत्म, नए ऐप में एक टैप से करें सिक्योर

    whatsapp

    5 लाख लोगों ने नकली WhatsApp कर लिया है डाउनलोड, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती?

    claude ai

    Claude AI अब भारत में ही प्रोसेस करेगा डेटा, आपकी निजी जानकारी तक पर क्या होगा असर?

    JioHotstar

    JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक

    5G

    5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

    wi-fi

    घर के लिए सही Wi-Fi Router कैसे चुनें? जानिए

    Type-C

    Type-A या Type-C, किस केबल से जल्दी चार्ज होता है फोन?

    Jio

    5G को लेकर TRAI-Jio आमने सामने, 80% वाले नियमों को लेकर गहमा-गहमी

    screen guard

    कोई भी गार्ड लगाएं नहीं टूटेगा स्क्रीन! सरकार ले आई ऐसा न‍ियम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    Sumit Antil

    पैरा एशियन गेम्स: सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण

    hanuman ansh

    ‘हनुमान अंश’ ने खोला कमाई का नया रास्ता? बॉलीवुड में अब संतों पर बनेंगी 6 फिल्में

    india defeated new zealand

    भारत ने रिकॉर्ड 226 रन चेज करके न्यूजीलैंड को हराया, 1-0 की बढ़त बनाई

    rohit kohli

    रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन?

    Rinku wins gold

    एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो एफ46 में भारत का धमाल, रिंकू ने जीता गोल्ड

    पैरा एशियन गेम्स

    पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

    ramayan

    रामायण: मेकर्स प्लान कर रहे 300 पेड-प्रिव्यू शोज! बाकियों से पहले यूं देख पाएंगे यह फिल्म?

    Shubman Gill

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम की सेलेक्शन की 10 बड़ी बातें!

    बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

    बॉलीवुड से अलग, दुनिया में नई पहचान बना रहा भारतीय सिनेमा

    cricket india

    हैदराबाद टी20 के बाद पीएम मोदी से मिलने जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, ये है खास वजह

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Moringa

    मोरिंगा का काढ़ा कैसे बनाएं? जानिए काढ़ा पीने के फायदे

    black rice

    क्या काला चावल वाकई सफेद चावल से बेहतर है? जानिए सब कुछ यहां

    तांबे के लोटे का पानी

    तांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी

    stomach

    पेट में बनते हैं गैस के गोले, इन आसान घरेलू उपाय से मिल सकता है छुटकारा

    heart attack

    सुबह उठते ही सीने में दर्द को न समझें गैस! हो सकता है हार्ट अटैक का वार्निंग साइन

    turmeric and moringa

    नो केमिकल, बस आयुर्वेद! क्‍यों मह‍िलाओं के स्‍क‍िन केयर प्रोडक्‍ट में बढ़ रहे हल्‍दी-मोर‍िंगा

    apple

    ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

    अर्जुन की छाल

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने का सबसे आसान तरीका, जानिए इसके फायदे 

    Golden Milk

    क्या सच में गुम चोट में काम करता है हल्दी वाला दूध?

    heart attack

    हार्ट अटैक से बचना है तो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं, इन 5 रिस्क फैक्टर्स पर भी रखें नजर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News

इंडिया गेट के प्रदर्शन पर क्यों हुआ विवाद?, समझें पूरा मामला

by Aam Jan
November 24, 2025
in News, State
0
India Gate protest
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

नई दिल्ली: इंडिया गेट पर रविवार को हुए प्रदर्शन में खूब हंगामा देखने को मिला। दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन में मारे गए नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के पोस्टर नजर आए और उसके समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जब वहां से हटाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से पेपर स्प्रे छोड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि इंडिया गेट पर प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं ली गई थी। अब इस पूरे मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी खूब देखने को मिल रही है। सवाल है कि दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर कहां से आ गए?

काली मिर्च का छिड़काव करने का आरोप
रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने रविवार को आंदोलनस्थल से हटाए जाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से काली मिर्च का छिड़काव (पेपर स्प्रे) किया। ‘पेपर स्प्रे’ एक गैर-घातक रसायन है, जिसका उपयोग आत्मरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए किया जाता है। इससे आंखों और श्वसन प्रणाली में तीव्र जलन होती है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में तीन-चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनका राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

अवरोधक पार करने की कोशिश की
दरअसल, प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए थे और दिल्ली की ‘बेहद खराब’ वायु गुणवत्ता को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘कुछ प्रदर्शनकारी सी-हेक्सागन में घुस गए और अवरोधक पार करने की कोशिश की। हमने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि पीछे कई एम्बुलेंस और चिकित्सक फंसे हैं और उन्हें रास्ता देने की जरूरत है, लेकिन वे (प्रदर्शनकारी) आक्रोशित हो गए।’

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्थिति भांपकर ऐसा लगा कि वहां झड़प हो सकती है और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटने को कहा। अधिकारी ने बताया, ‘प्रदर्शनकारी नहीं माने, अवरोधक पार कर सड़क पर बैठ गए। जब हमारी टीम उन्हें हटाने की कोशिश कर रही थी, तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर ‘पेपर स्प्रे’ का इस्तेमाल किया। तीन-चार पुलिसकर्मी घायल हुए और उनका उपचार किया जा रहा है।’ बाद में प्रदर्शनकारियों को सी-हेक्सागन से हटा दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘यह बहुत ही असामान्य था। पहली बार प्रदर्शनकारियों ने यातायात और कानून-व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों पर इस तरह हमला किया।’ बताया गया कि एनसीआर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने जुटे प्रदर्शनकारियों ने यातायात बाधित करने की कोशिश की।

आरोप यह भी है कि जब पुलिसकर्मी उन्हें वहां से हटा रहे थे तो उन्होंने उन पर कथित रूप से पेपर स्प्रे किया। पुलिस यह भी पता कर रही है कि आखिरकार प्रदर्शनकारी वहां अचानक से पहुंचे कैसे? इस प्रदर्शन का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें प्रदर्शनकारियों के एक समूह को इंडिया गेट के पास सी-हेक्सागॉन इलाके में बैठ हुए देखा जा सकता है।

मारे गए नक्सली कमांडर माडवी हिडमा का पोस्टर
ये प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और इन तख्तियों पर वायु प्रदूषण के खिलाफ नारे लिखे हुए थे और वे इसके खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक प्रदर्शनकारी के हाथ में मारे गए नक्सली कमांडर माडवी हिडमा का पोस्टर था। बता दें कि 18 नवंबर को आंध्र पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में हिडमा मारा गया। यही नहीं, यहां हिडमा के समर्थन में नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने ‘हर घर से निकलेगा हिडमा’, ‘अमर रहे हिडमा’ के नारे लगाए।

इस प्रदर्शन की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने के लिए कहा लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक-एक कर वहां से हटाना शुरू किया।

पुलिस पर हमला के आरोप में 23 गिरफ्तार
यहां मीडिया से बातचीत में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हिडमा एक आदिवासी था जिसने अपने अधिकारों के लिए हथियार उठाया। लोग उसके तरीके से असहमत हो सकते हैं और उसे गलत बता सकते हैं लेकिन जिस चीज की वह लड़ाई लड़ रहा था, उसे गलत नहीं बताया जा सकता। अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने वालों को इस तरह से नहीं दबाना चाहिए।’ अपनी इस कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन करने का आधिकारिक स्थल जंतर-मंतर है न कि इंडिया गेट।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ हमले के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर बीएनएस की धारा 74, 79, 105(2), 132, 221, 223, और 6(2) के तहत आरोप लगाए गए हैं।पुलिस ने हिडमा समर्थक प्रदर्शनकारियों के पास से पेपर स्प्रे के तीन केन बरामद किए। कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में छह प्रदर्शनकारियों और पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में 16 के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

इंडिया गेट के आस-पास सुरक्षा हुई कड़ी
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ‘इस तरह की विचारधारा को यह माकूल जवाब है।’अपने एक ट्वीट में मिश्रा ने कहा, ‘कल के प्रदर्शन को देखें। हाथों में प्रदूषण के खिलाफ पोस्टर्स थे लेकिन मुंह से लाल सलाम के नारे लगाए जा रहे थे। जिहादी और नक्सलियों का नया मुखौटा है सोशल एक्टिविस्ट बनना।’ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों और विरोध प्रदर्शनों को शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से व्यक्त करें, ताकि सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा और व्यवस्था प्रभावित न हो। इस घटना के बाद इंडिया गेट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

SendShare197Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

rashifal

शनि-चंद्रमा का अशुभ संयोग! अगले 3 दिन इन राशियों को रहना होगा संभलकर

October 23, 2026
pm modi

PM मोदी बोले – मेरी नीतियों के केंद्र में देश के युवा!

October 23, 2026
Sumit Antil

पैरा एशियन गेम्स: सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण

October 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In