नई दिल्ली। आज कांग्रेस की वोट चोरी, SIR के मुद्दे को लेकर दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में रैली थी। सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तक मौजूद थे। इस बीच भीड़ में से किसी ने पीएम मोदी की मौत के नारे लगा दिए। बीजेपी ने इसका वीडियो जारी कर इसपर कड़ा ऐतराज जताया है। ये नारा किसने दिया था, इसका पता चल गया है। नारा देने वाली जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा हैं और विवाद के बाद भी अपने बयान पर कायम हैं।
मोदी तेरी कब्र खुदेगी का नारा देने वाली जयपुर सिटी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा ने एएनआई से बातचीत में कहा कि वोट की धांधली को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। बीजेपी ने वोट में धांधली करके ये सरकारें बनाई हैं, और चुनाव आयोग भी उनके इशारों पर काम कर रहा है। PM मोदी रोजगार, युवाओं, महिलाओं या किसानों के बारे में बात नहीं करते। वह मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं। मैंने कहा था, ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी।’ मैं आज भी इस बात पर कायम हूं। हमारा काम सच्चाई को जनता के सामने लाना है।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा कि कांग्रेस वालों, कान खोलकर सुन लो…जब-जब तुम मोदी जी की कब्र खोदने की बात करोगे, तब-तब देश की जनता कमल खिलाती रहेगी! एक बात याद रखो, तुमने जब-जब मोदी जी को गालियां दी है, तब-तब देश की जनता ने तुम्हें करारा जवाब दिया है।
कांग्रेस पार्टी ने आज भी रामलीला मैदान में रैली आयोजित कर पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के बारे में अनाप-शनाप बोलते हुए गालियां देने का काम किया है। ये सिर्फ प्रधानमंत्री का अपमान नहीं है, बल्कि देश की जनता का अपमान है… ऐसे में आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को फिर मुंहतोड़ जवाब देगी। मोदी जी ने सही कहा है- अब कांग्रेस, मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस (MMC) बन गई है।

























































