नई दिल्ली। अगर वीकेंड पर आप कुछ क्राइम सस्पेंस और थ्रिलर जैसी फिल्में देखना चाहते हैं तो साउथ की ये फिल्म आपके लिए बेस्ट है. इस फिल्म की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी.
ममूटी की ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर
मॉलिवुड सुपरस्टार ममूटी की ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. इस फिल्म की कहानी आपको अंदर तक हिलाकर रख देगी. एक सच्ची घटना पर बेस्ड यह फिल्म साल 2025 में आई थी. हम आपको यहां जिस फिल्म के बारे में बता रहें हैं वो 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का नाम ‘कलमकावल’
30 करोड़ के बजट में कमाए 82 करोड़
आईएमडीबी के मुताबिक, 30 करोड़ के बजट वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 82 करोड़ कमा ले गई. अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर हिंदी में भी रिलीज हो गई है. इसे आप हिंदी में सोनी लिव (SonyLIV) पर देख सकते हैं. मात्र 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 82 करोड़ कूट कर सबको हैरान कर दिया था.
सीरियल किलर ‘साइनाइड मोहन’ से प्रेरित
अगर आप इस वीकेंड किसी ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जो आपकी रूह कंपा दे, तो ये फिल्म सिर्फ आपके लिए ही बनी है. फिल्म की कहानी देख आपका मन बेचैन हो सकता है क्योंकि यह असली सीरियल किलर ‘साइनाइड मोहन’ की जिंदगी से प्रेरित है. ममूटी ने फिल्म में क्राइम ब्रांच के एसआई स्टेनले दास का किरदार निभाया है.
क्या है फिल्म की कहानी?
मामूट्टी फिल्म में क्राइम ब्रांच के एसआई स्टेनले दास का किरदार निभा रहे हैं और वह सीरियल किलर भी हैं. अब सीरियल किलर को पकड़ने का काम मिलता है एसाई नाथ यानी विनायकन को. इस तरह अपराधी और फुलिस का ये खेल काफी दिलचस्प रहता है. दो घंटे 17 मिनट की इस फिल्म में डायरेक्टर जितिन के जोस ने बहुत ही शानदार तरीके से माहौल को रचा है. सीरियल किलर की एक दुनिया दिखाई है और एक पुलिस अफसर के काम करने का तरीका भी. फिल्म साधारण तरीके से कहानी कहती है लेकिन बांधे भी रखती है.
OTT पर मचा रही है गदर
सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब इसकी ओटीटी पर धूम है. अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद है तो यह परफेक्ट वॉच है. वैसे भी मलयालम सिनेमा के डायरेक्टर इन दिनों कम बजट में बड़ी फिल्में बना रहे हैं और अनदेखी कहानियां ला रहे हैं. अगर आप इस वीकेंड कलमकावल देखते हैं तो इतनी गारंटी है कि आप निराश तो नहीं ही होंगे.

























































