नई दिल्ली: आईपीएल जैसी टी20 लीग में एक मजबूत फील्डिंग परफॉर्मेंस बहुत बड़ा फर्क डाल सकती है। आईपीएल 2026 में देखने को मिला है कि एक ही दिन में 16 कैच छोड़े गए। 25 अप्रैल 2026 के दिन हुए दो मैच में कुल 16 कैच छूटे। जो आईपीएल इतिहास में एक दिन का सबसे खराब फील्डिंग का रिकॉर्ड है।
पंजाब किंग्स ने टपकाए हैं 16 कैच
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। इस सीजन टीम ने कुल 16 कैच टपकाए हैं। शशांक सिंह ने दो कैच टपकाया था। श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग ने फील्डिंग में सुधार करने की चेतावनी भी दी थी।
राजस्थान ने छोड़े हैं मात्र छह कैच
दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली के खिलाड़ियों ने भी खराब फील्डिंग का प्रदर्शन किया है। करुण नायर ने मुश्किल मैच में दो कैच टपकाए। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक सबसे कम छह कैच टपकाए हैं। केकेआर ने भी फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विराट कोहली पहले नंबर पर
अगर आईपीएल इतिहास की बात करें तो सबसे ज्यादा कैच छोड़े की लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर हैं। हालांकि, उन्होंने सबसे ज्यादा कैच भी पकड़े हैं। कोहली ने लगभग 15 कैच छोड़े हैं और 121 कैच पकड़े हैं।
दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा
दूसरे नंबर पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। जडेजा ने लगभग 14 कैच छोड़े हैं। वहीं, सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में जडेजा दूसरे स्थान पर हैं। जडेजा ने 110 कैच लपके हैं।
उथप्पा तीसरे स्थान पर
तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा मौजूद हैं। उथप्पा ने आईपीएल में लगभग 12 कैच टपकाए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में 55वें स्थान पर हैं। उथप्पा ने 34 कैच पकड़े हैं।
पांचवें स्थान पर रोहित शर्मा
लगभग 12 कैच छोड़े वाले हरभजन सिंह तीसरे चौथे पर हैं। पांचवें स्थान पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। रोहित ने लगभग 11 से ज्यादा कैच ड्रॉप किए हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में रोहित पांचवें नंबर हैं। उन्होंने 102 कैच पकड़े हैं।

























































