नई दिल्ली। भारत में डिजिटल पेमेंट तेजी से चेंज हो रहा है और अब UPI यूजर्स के लिए एक नया और शानदार फीचर आ गया है। इस नए फीचर की मदद से अब आप बिना UPI पिन डाले पेमेंट कर सकते हैं। जी हां अब आपको हर बार पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि फिंगरप्रिंट और फेस रिकॉग्निशन से भी पेमेंट किया जा सकेगा। हालांकि ये सुविधा खासकर छोटे ट्रांजैक्शन को फास्ट और सेफ बनाने के लिए लाई गई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
नया बायोमेट्रिक UPI फीचर क्या है?
दरअसल ये फीचर यूजर्स को UPI पिन की जगह बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का यूज करने की सुविधा दे रहा है, इसका मतलब है कि अब आप फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन के जरिए आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि इसके जरिए अभी आप सिर्फ 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इससे ज्यादा अमाउंट के लिए अभी भी आपको पिन डालना होगा।
ICICI Bank ने शुरू किया रोलआउट
इस फीचर को आप ICICI Bank के iMobile एप से यूज कर सकते हैं। यहां से अब यूजर्स QR कोड स्कैन, ऑनलाइन शॉपिंग और पर्सनल ट्रांजैक्शन बायोमेट्रिक से कर सकते हैं। ये फीचर मोबाइल में पहले से सेव बायोमेट्रिक डेटा का यूज करता है। हालांकि इसे आप जरूरत के अनुसार ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं।
PhonePe पर भी मिल रही है सुविधा
इतना ही नहीं यही सुविधा PhonePe यूजर्स को भी मिल रही है जहां से आप एक टैप में पेमेंट कर सकते हैं। अगर बायोमेट्रिक फेल हो जाए, तो पिन का ऑप्शन भी मौजूद है। ये फीचर खासकर भीड़-भाड़ वाले एरिया में सुरक्षित पेमेंट के लिए बेस्ट हो सकता है।
CRED और Paytm से भी करें
न सिर्फ PhonePe बल्कि आप CRED से भी बायोमेट्रिक के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा यही सुविधा आपको Paytm पर भी मिल जाएगी। जहां से आप बायोमेट्रिक के जरिए पेमेंट करने का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं, जिससे ट्रांजैक्शन और आसान हो जाएगा।

























































