नई दिल्ली। दुनिया में एक खूंखार बल्लेबाज ऐसा है, जिसने 1 ओवर में 8 छक्के ठोक दिए. 1 ओवर में 6 गेंदें फेंकी जाती हैं, फिर भी इस बल्लेबाज ने 8 छक्के जड़कर असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. दुनिया में सिर्फ इस इकलौते बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर ऐसा भयानक तहलका मचाया, जो पूरे संसार में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा. 1 ओवर 8 छक्के ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड… यह कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है. इस बल्लेबाज ने 1 ओवर में 8 छक्के जड़कर बवंडर मचा दिया था.
इस खूंखार बल्लेबाज ने 1 ओवर में ठोके 8 छक्के
इस बल्लेबाज के प्रचंड प्रहार के आगे विरोधी टीम के गेंदबाजों की एक न चली और वे मानों रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. इस बल्लेबाज ने न सिर्फ 1 ओवर में 8 छक्के उड़ा दिए, बल्कि इस ओवर में कुल 70 रन भी ठोक डाले. ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड में एक फर्स्ट क्लास मैच के दौरान बना है. न्यूजीलैंड में एक बल्लेबाज ली जर्मन ने इस कारनामे को अंजाम दिया है. न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ली जर्मन ने 20 फरवरी 1990 को कैंटरबरी के लिए एक फर्स्ट क्लास मैच में खेलते हुए वेलिंगटन के खिलाफ एक ओवर में 8 छक्के ठोक दिए.
दुनिया में इस इकलौते बल्लेबाज ने बनाया असंभव जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड
पूरी दुनिया में सिर्फ ‘ली जर्मन’ ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही ओवर में 8 छक्के ठोक डाले. ली जर्मन ने न सिर्फ एक ओवर में 8 छक्के उड़ाए, बल्कि कुल 70 रन भी जड़ दिए. यह क्रिकेट मैच के किसी एक ओवर में बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा छक्कों और रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. यह घटना क्राइस्टचर्च में कैंटरबरी के खिलाफ वेलिंगटन के शेल ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन हुई. यह वेलिंगटन का सीजन का आखिरी गेम था और उन्होंने अपनी पारी घोषित करके कैंटरबरी को 59 ओवरों में 291 रनों का टारगेट दिया.
एक ओवर में 8 छक्के और 5 चौके जड़ दिए
कैंटरबरी के बल्लेबाज ली जर्मन ने इस मैच के दौरान वेलिंगटन के गेंदबाज बर्ट वेंस के एक ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 70 रन ठोक दिए. दरअसल, बर्ट वेंस ने इस ओवर में कुल 22 गेंदें डाली. ली जर्मन ने बर्ट वेंस के इस ओवर में 8 छक्के और 5 चौके जड़ दिए. बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए चार टेस्ट खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर बर्ट वेंस के नाम क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने अपने ओवर में 77 रन लुटाए. ली जर्मन ने बर्ट वेंस के इस ओवर में 70 रन बनाए. वहीं, उनके साथी प्लेयर रोजर फोर्ड ने 5 रन बनाए. बाकी के 2 रन टीम के खाते में जुड़े.
कैसे हुआ ये अजूबा?
बर्ट वेंस ने इस ओवर की शुरुआत बहुत ही खराब की. बर्ट वेंस ने लगातार नो बॉल फेंकी. पहली 17 गेंदों में उनकी सिर्फ एक ही लीगल गेंद थी. इस दौरान जर्मन ली ने शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा किया. वेंस ने इस ओवर में कुल 22 गेंदों फेंकी और 77 रन दे डाले. इसके बाद कैंटरबरी टीम को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 18 रनों की दरकरार थी. जर्मन ली ने पहले पांच गेंदों पर 17 रन बनाए, लेकिन आखिरी गेंद पर वह कोई रन नहीं बना सके और मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया. बर्ट वेंस ने अपने करियर में 4 टेस्ट में 1 अर्धशतक की मदद से 207 जबकि 8 वनडे में कुल 248 रन बनाए.

























































