नई दिल्ली। विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में केकेआर के खिलाफ 105 रन की नाबाद पारी खेलते हुए 10वां टी20 शतक लगाया। उनका आईपीएल में यह 9वां शतक था। विराट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय भी हैं। उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा। जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से करियर में ही इस खास मामले में एक विशेष स्थान बनाया है।
वैभव सूर्यवंशी के नाम अभी तक चार टी20 शतक दर्ज हैं। वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले भारतीय हैं। ओवरऑल दुनियाभर में सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल 22 शतक लगाकर नंबर एक पर हैं। वहीं बाबर आजम के नाम 13 टी20 शतक दर्ज हैं। विराट ने 10वां टी20 शतक लगाते हुए साहिबजादा फरहान, अभिषेक शर्मा, रिले रोसौव और क्विंटन डिकॉक को पीछे छोड़ा।
वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े शानदार
इस लिस्ट से साफ है कि वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम मैचों मे ही अपना कद काफी बड़ा कर लिया है। वह 30 से भी कम मैच अभी तक खेलते हुए 4 शतक टी20 फॉर्मेट में लगा चुके हैं। मिस्टर आईपीएल और टी20 के प्रसिद्ध बल्लेबाज सुरेश रैना ने 336 मैच खेलते हुए 319 पारियों में 4 टी20 शतक लगाए थे। यानी वैभव इस फॉर्मेट के लिए आने वाले समय में महानतम बल्लेबाजों में से एक बन सकते हैं।
आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स लगातार इंजरी की समस्या से जूझ रही है। उसी बीच प्लेऑफ की रेस जब अहम मोड़ पर है टीम को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर और 14 विकेट व 136 रन बनाने वाला खिलाड़ी इंजरी के कारण अपने देश लौट गया है।

























































