नई दिल्ली: भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. आज के समय में भारत में यंग लोगों में भी कैंसर की बीमारी अधिक देखने को मिल रही है. वहीं कुछ लोग जो सिगरेट या शराब नहीं पीते हैं उनमें भी कैंसर का रिस्क देखने को मिला है. लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने से कैंसर जैसी समस्या सम्या हो सकती है. गलत लाइफस्टाइल कैंसर का बड़ा कारण बन सकता है.
रिसर्च में हुआ खुलासा
जर्नल ऑफ नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की रिसर्च के अनुसार लंबे समय तक बैठने से कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है. एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठने से कोलोरेक्टल, एंडोमेट्रियल और फेफड़ों के कैंसर के रिस्क को बढ़ाती है. अगर आप रोजाना 10 से 12 घंटे एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है.
लंबे समय तक बैठना हो सकता है खतरनाक
भारत में अधिकतर लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं. घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं. अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. जिस वजह से गंभीर बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है. लंबे समय तक बैठने से मोटापा की समस्या बढ़ जाता है. घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से शरीर में जमा फैट एनर्जी में बदल नहीं पाता है जिस वजह से शरीर में मोटापा बढ़ जाता है.
क्या करें
लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने से बचना चाहिए. हर 1 घंटे में 5 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए. इसके अलावा हेल्दी डाइट का सेवन करें. इसके अलावा रोजाना वर्कआउट करें. एक्सरसाइज करें. लगातार कुर्सी पर बैठने से बचना चाहिए.
टेस्ट कराएं
आज के समय में जहरीली हवा, मिलावटी खाना और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में खतरनाक बीमारी का रिस्क बढ़ गया है. गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टाइम टू टाइम टेस्ट करवाना चाहिए. फुल बॉडी चेकअप करना चाहिए. टेस्ट कराने से बीमारी का पता शुरुआती समय पर लग जाएगा जिससे आप गंभीर बीमारी से जंग जीत सकते हैं.
























































