लखनऊ। क्राइस्टचर्च में भारत ने रिकॉर्ड 226 रन चेस करके न्यूजीलैंड को पहले टी20 में 4 विकेट से मात दे दी. ये भारत का टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज है. इसके अलावा, यह T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज भी है. इससे पहले 2018 में ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया ने 244 रन का सफल पीछा किया था.
भारत ने 226 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस शानदार जीत की नींव भारत के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रखी. दोनों पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में ही 93 रनों की साझेदारी की. संजू ने 33 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे. जबकि अभिषेक ने 12 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेली.
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला. कप्तान ने 28 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी पारी की खास बात ये थी उन्होंने रन रेट को निचे गिरने नहीं दिया. जबकि अक्षर ने 14 गेंद में 24 रन बनाए. आखिर में नमन धीर ने 15 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खोलकर भारत को रिकॉर्ड जीत दिला दी. न्यूजीलैंड की तरफ से माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर मे 2-2 विकेट लिए. संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा.
T20I में भारत के लिए सबसे बड़े सफल रन-चेज
- 226 बनाम न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च, 2026
- 209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्नम, 2023
- 209 बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर, 2026
ग्लेन फिलिप्स ने खेली 82 रनों की पारी
इससे पहले मेजबान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने भारत के सामने 226 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 82 रनों की पारी की बदौलत 4 विकेट पर 225 रन बनाए. इसके अलावा टिम सेफर्ट (24), फिन एलन (45), डेरिल मिचेल (28), बेवन जैकब (31) ने अहम योगदान दिया. वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल एक-एक विकेट लेने में सफल रहे.
भारत ने जीता टॉस
पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने आजे के मैच में दो बड़े बदलाव किए. शिवम दूबे की जगह नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया.
इस साल अहमदाबाद में हुए T20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद, दोनों टीमों के बीच यह पहला T20I मुकाबला है. उस फाइनल में भारत ने जीत हासिल कर अपने घरेलू मैदान पर खिताब बरकरार रखा था. बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का निर्णायक मैच बारिश की भेंट चढ़ने के ठीक चार दिन बाद, भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड में खेलने उतरी है.






















































