• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
shri ram temple

श्रीराम मंदिर: युवाओं की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का नया सूर्योदय

January 23, 2026
income tex

Tax न बनने पर भी क्या भरनी चाहिए ITR?

June 3, 2026
cm dhami

ऋषिकेश में ‘अखिल भारतीय महापौर परिषद’ की 117वीं बैठक का हुआ शुभारंभ!

June 3, 2026
rudram-2

रुद्रम-2 ने बढ़ाई भारत की ताकत, अमेरिका-चीन, रूस के पास भी नहीं ऐसी तकनीक

June 3, 2026
Puri Rath Yatra

पुरी रथ यात्रा और स्नान यात्रा के लिए अनुष्ठानिक कार्यक्रम को मिली मंजूरी!

June 3, 2026
shiv ji

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन इस दिन से होगा शुरू!

June 3, 2026
rcb

चैंपियन बनने के बाद RCB के इस खिलाड़ी पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, लगाया बैन

June 2, 2026
solar panel

1 जून से बदल गए सोलर पैनल लगवाने के नियम!

June 2, 2026
us-iran

दुनिया में आने वाली है भयानक महामंदी! होर्मुज संकट पर IEA की बड़ी चेतावनी

June 2, 2026
घी

सुबह एक चम्मच घी, सेहत के लिए वरदान या नुकसान? यहां जानें पूरी सच्चाई

June 2, 2026
वास्तु उपाय

ज्योतिष-वास्तु के उपायों से पाएं शांत और सफल जीवन!

June 2, 2026
5G

5G नेटवर्क पर फोन की बैटरी तेजी से खत्म क्यों होती है? समाधान क्या है?

June 1, 2026
फर्जी लोन और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, अंडमान और निकोबार में ईडी की पहली गिरफ्तारी

ईरान युद्ध ने बिगाड़ी अमेरिकन इकॉनमी की चाल!

June 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
  • Home
    • Home – Layout 3
  • News
    • All
    • Business
    • National
    • Politics
    • Science
    • State
    • World
    income tex

    Tax न बनने पर भी क्या भरनी चाहिए ITR?

    cm dhami

    ऋषिकेश में ‘अखिल भारतीय महापौर परिषद’ की 117वीं बैठक का हुआ शुभारंभ!

    rudram-2

    रुद्रम-2 ने बढ़ाई भारत की ताकत, अमेरिका-चीन, रूस के पास भी नहीं ऐसी तकनीक

    solar panel

    1 जून से बदल गए सोलर पैनल लगवाने के नियम!

    us-iran

    दुनिया में आने वाली है भयानक महामंदी! होर्मुज संकट पर IEA की बड़ी चेतावनी

    फर्जी लोन और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, अंडमान और निकोबार में ईडी की पहली गिरफ्तारी

    ईरान युद्ध ने बिगाड़ी अमेरिकन इकॉनमी की चाल!

    post office

    पोस्‍ट ऑफिस RD में प्रति माह ₹2000 डालें और 5 साल बाद पाएं इतना पैसा

    modi cabinet

    परिसीमन विधेयक को फिर से लाने की तैयारी में केंद्र सरकार!

    supreem court

    झूठे POCSO मामले चिंताजनक, सुप्रीम कोर्ट की चिंता से उठे सवाल

    google

    Google पर गलती से लीक हो गया है आपका फोन नंबर और एड्रेस? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Mobile
    • Startup
    5G

    5G नेटवर्क पर फोन की बैटरी तेजी से खत्म क्यों होती है? समाधान क्या है?

    google

    Google पर गलती से लीक हो गया है आपका फोन नंबर और एड्रेस? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक

    railone app

    क्या IRCTC से बेहतर है RailOne ऐप? जानें किस पर टिकट बुक कराना है बेहतर?

    google chrome

    खतरे में Google Chrome यूजर्स, हो सकते हैं हैकिंग के शिकार!

    अब कोई नहीं चुरा पाएगा आपका नाम, WhatsApp ला रहा ये शानदार फीचर

    WhatsApp पर आ रहा है यह जरूरी फीचर, मैसेज भेजने से पहले हाइड कर पाएंगे सेंसेटिव कंटेट

    ATM

    परिजन की मौत के बाद उसके ATM या UPI से पैसे निकाल सकते हैं? जानें नियम

    google

    गूगल ला रहा कमाल का फीचर! अब नोटिफिकेशन आने पर स्मार्टफोन ऐसे देगा अलर्ट

    mobile network

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा! जानिए क्यों बढ़ रही है टेंशन

    google chrome

    अब Google Chrome में नहीं पकड़ पाएगा कोई आपकी असली Location!

    smartphone

    रील्स के जरिए डेटा की सेंधमारी का खतरा! तुरंत कर लें अपडेट

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Sports
    rcb

    चैंपियन बनने के बाद RCB के इस खिलाड़ी पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, लगाया बैन

    vaibhav suryavanshi

    1.10 करोड़ में बिके, फिर IPL 2026 खत्म होते-होते 3 करोड़ी कैसे बन गए वैभव सूर्यवंशी?

    Naga Chaitanya

    तलाक को हो चुके 4 साल, फिर क्यों दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे नागा चैतन्य?

    vaibhav suryavanshi

    RCB बनेगी चैंपियन तभी ऑरेंज कैप जीत पाएंगे वैभव सूर्यवंशी! ये है बड़ी वजह

    Rishabh Hardik

    ऋषभ पंत की कप्तानी गई, हार्दिक का भी पत्ता साफ, अब इन 3 कैप्टंस की जाएगी कुर्सी

    vaibhav suryavanshi

    वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त!

    Jasprit Bumrah

    Jasprit Bumrah के माथे पर लगा T20 इतिहास का सबसे बड़ा दाग

    Nemesis

    Netflix पर अव्वल निकली 8 एपिसोड की ये क्राइम थ्रिलर!

    rishabh pant

    ऋषभ पंत का गेम ओवर, शर्मनाक सीजन के लिए मिलेगी सजा

    चांदनी बार

    1.50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने जीते थे 4 नेशनल अवॉर्ड!

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    घी

    सुबह एक चम्मच घी, सेहत के लिए वरदान या नुकसान? यहां जानें पूरी सच्चाई

    office

    लंबे समय तक ऑफिस में बैठने से हो सकता है कैंसर, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    गर्मी

    गर्मी की वजह से शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो भूलकर भी न करें इग्नोर

    stomach

    गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं पेट के इंफेक्शन? असली वजह जान हो जाएंगे हैरान

    Hantavirus

    नॉर्मल बुखार को मेडिकल इमरजेंसी बना सकता है हंतावायरस!

    coconut

    गर्मी में क्यों बार-बार खराब होता है पेट? ये 5 सुपरफूड्स रखेंगे एकदम स्वस्थ!

    Electricity

    बिजली की खपत कम करने के 4 स्मार्ट तरीके, गर्मी में मिलेगी राहत

    AC

    AC चलाते समय करते हैं ये गलतियां तो बिजली बिल बढ़ना है तय, जानकर बचाएं पैसा

    अंकुरित

    अंकुरित हरी मूंग और काले चने को आयुर्वेद में क्यों माना गया है अमृत समान?

    चारधाम यात्रा

    क्यों कहते हैं जीवन में एक बार चारधाम यात्रा जरूर करनी चाहिए?

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
No Result
View All Result
अनंत चतुर्दशी पर बुधादित्य योग, जानें इस दिन क्या उपाय करें
Home News National

श्रीराम मंदिर: युवाओं की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का नया सूर्योदय

by Aam Jan
January 23, 2026
in National, News
0
shri ram temple
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on X

 

अयोध्या : भारत के युवाओं को लेकर देश में अलग-अलग ढंग से विमर्श चल रहे हैं। कुछ ताकतें चाहती हैं कि भारत का युवा अपनी ही संस्कृति एवं जीवन मूल्यों के विरुद्ध खड़ा हो जाए। धर्म-संस्कृति क्रियाकलापों से युवाओं को दूर करने के लिए यहाँ तक कहा गया कि “जो लोग मंदिर जाते हैं, वही लोग महिलाओं को छेड़ते हैं”। यह भी कि “सरस्वती की पूजा करने से कोई आईएएस नहीं बनता”। योलो और वोकिज्म की रंगीन अवधारणाएं भारत की जेन-जी के दिमाग में उतारने के प्रपंच रचे ही जा रहे हैं। परंतु, भारत विरोधी ताकतों को यह स्मरण नहीं रहता कि भारत की संस्कृति के पोषण में वह ताकत है कि उसकी संतति अधिक समय तक उससे दूर नहीं रह सकती। सब प्रकार के प्रपंचों से थक-हारकर, आत्मा के वास्तविक सुख की प्राप्ति के लिए वह अपनी संस्कृति की गोद में ही लौटता है।

आज सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक अनुष्ठानों में युवाओं की जिस प्रकार की सक्रिय उपस्थिति दिखायी दे रही है, उसके गहरे निहितार्थ हैं। पिछले कुछ वर्षों में धर्म के प्रति युवाओं में गहरी रुचि पैदा हुई है। उनकी आध्यात्मिक चेतना को मंदिर में उमड़ रही युवाओं की भीड़ में अनुभव किया जा सकता है। ज्ञान की खोज में आश्रमों एवं गुरुकुलों में पहुँच रहे युवाओं के माथे पर उनकी जिज्ञासाओं को पढ़ा जा सकता है। युवाओं में परिवर्तन की इस लहर का प्रमुख केंद्र श्री अयोध्या धाम में, अपने भव्य मंदिर में विराजे रामलला हैं।

भारत की सांस्कृतिक राजधानी श्रीअयोध्या में प्रभु श्रीराम के दिव्य मंदिर के निर्माण, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, शिखर पर धर्म ध्वजा की स्थापना, ये सब केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं, अपितु भारतीय जनमानस की चेतना में युगांतरकारी घटनाएं हैं। कहना होगा कि 22 जनवरी, 2024 के बाद भारत के युवा मन में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह अभूतपूर्व है। यह घटना सदियों के संघर्ष के विराम के साथ-साथ एक नये और आत्मविश्वास से भरे भारत के उदय का प्रतीक बन गई है। आज श्रीराम मंदिर केवल ईंट-पत्थरों से बना देवालय नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा का केंद्र बन गया है।

अंग्रेजी नववर्ष मनाने के लिए भी मंदिर पहुँचे युवा 

हम समूचे राममंदिर आंदोलन का सिंहावलोकन करते हैं, तब भी हमें ध्यान आता है कि भारत के इस महान आंदोलन को परिणाम तक पहुँचाने में युवा शक्ति का बलिदान लगा है। रामद्रोहियों की बंदूकों के सामने युवा तरुणाई अखंड साहस के साथ खड़ी हो गई। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक रामत्व के जागरण की जिम्मेदारी युवाओं ने ही तो निभाई। इसलिए जब श्रीराम जन्मभूमि पर दिव्य मंदिर ने आकार लिया, तब युवा अपनी आध्यात्मिकता को अभिव्यक्त करने के लिए मुखर हो उठा है। कोई भी प्रसंग हो, साप्ताहिक अवकाश हो, तीज-त्यौहार हो या फिर अन्य परंपरा का कोई प्रसंग, युवा आनंद की अनुभूति के लिए रामलला के परिसर में दिखायी दे रहे हैं। यद्धपि ग्रेगोरियन कैलेंडर के जनवरी माह की पहली दिनांक को भारत का नववर्ष नहीं होता है, लेकिन हम भारतीय तो उत्सवधर्मी हैं, इस नववर्ष का भी हमने भारतीयकरण करने का मानस बना लिया है।

एक समय था जब एक जनवरी का उत्सव रंगीन पार्टियां में उतरता था। लेकिन अब युवाओं का रैला मंदिर पहुँच रहा है। जनवरी, 2026 के पहले दिन श्रीअयोध्या के श्रीराम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ आया था। मीडिया में आए आंकड़े बताते हैं कि एक ही दिन में श्रीराम मंदिर में रिकॉर्ड संख्या (4 लाख से अधिक) में भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुँचे। इस सैलाब में युवावर्ग ही अधिक था। यह एक सकारात्मक परिवर्तन है। ‘नववर्ष’ मनाने का यह बदलता चलन बताता है कि श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा ने भारत के भविष्य को अपनी परंपराओं से जोड़कर आगे बढ़ने के लिए निरभ्र आसमान दिया है।

युवा श्रद्धा का यह उत्सव हमें काशी विश्वनाथ, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, खाटू श्याम, वैष्णो देवी मंदिर, बालाजी धाम, केदारनाथ, बद्रीनाथ, रामेश्वरम, तिरुपती से लेकर द्वारिका धाम तक दिखायी देता है। उत्तराखंड के पर्यटन विभाग के सहयोग से अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, कैंची धाम पहुँचने वाले श्रद्धालुओं में 67 प्रतिशत युवा हैं, जिनकी उम्र 15 से 30 वर्ष के बीच है। हम अवकाश के दिनों में धार्मिक स्थलों पर युवाओं टोलियों को देखकर सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि अपने मानसिक तनाव से मुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में सृजनात्मक योगदान देने के लिए ऊर्जा की प्राप्ति के लिए युवा धार्मिक स्थलों पर पहुँच रहे हैं।

युवाओं के लिए कर्मकांड नहीं, जीवन जीने की कला है धर्म 

युवाओं में आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों का उदय, इस परिवर्तन का सबसे सुखद पहलू है। एक समय था जब मंदिरों को केवल बुजुर्गों का स्थान माना जाता था, लेकिन श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से युवाओं का एक बड़ा वर्ग अपनी जड़ों की ओर लौटा है। सोशल मीडिया के दौर में आज युवा गर्व से अपनी संस्कृति और धर्म को अपना रहे हैं। वे श्रीराम मंदिर और अन्य तीर्थ स्थलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रभु श्रीराम का जीवन, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा सीखने का स्रोत है। धर्म उनके लिए केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला बन गया है, जिससे उन्हें अनुशासन और नैतिकता की सीख मिल रही है।

जब युवा वर्ग मंदिरों में पहुँचता है, तब वह केवल दर्शन नहीं करता है अपितु वहां की वास्तुकला और इतिहास को समझने का प्रयास भी करता है। वह अपनी संस्कृति की गौरवशाली परंपरा से जुड़ता है। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर गुजरात में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के बहाने युवाओं के बीच में सोमनाथ के वैभव, विध्वंस और नवसृजन की गाथा चर्चा का विषय बनी। भारतीय संस्कृति किस प्रकार के झंझावात झेलकर यहाँ तक आई है, इस बात से युवाओं का सामना हुआ।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बना श्रीराम मंदिर 

श्रीराम मंदिर के निर्माण ने देश में ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण’ का सूत्रपात किया है। इसे केवल हिन्दू मंदिर के रूप में नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र मंदिर’ के रूप में देखा जा रहा है। यह मंदिर भारत के स्वाभिमान और सांस्कृतिक स्वतंत्रता का प्रतीक है। जिस प्रकार सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण ने स्वतंत्र भारत में एक नई ऊर्जा भरी थी, उसी प्रकार श्रीअयोध्या धाम का श्रीराम मंदिर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती दे रहा है। देश के कोने-कोने में लोगों के भीतर अपनी सभ्यता के प्रति गौरव का भाव जागा है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

श्रीराम मंदिर ने युवाओं के लिए आर्थिक विकास के नए द्वार भी खोले हैं। ‘आध्यात्मिक पर्यटन’ भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा स्तंभ बनकर उभरा है। अयोध्या में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का आना स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग, परिवहन और हस्तशिल्प के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि और रोजगार सृजन के रूप में मिल रहा है। श्रीअयोध्या धाम का विकास पूरे क्षेत्र और अंततः राष्ट्र की जीडीपी में सकारात्मक योगदान दे रहा है।

आरएसएस का आग्रह है रामराज्य को साकार करें हम 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के प्रसंग पर देशभर के लोगों से आग्रह किया था कि वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर तो बन रहा है लेकिन रामराज्य को साकार करने के लिए हम सबको अपने मन में रामराज्य लाना होगा। उनके आग्रह को भारत की युवा तरुणाई ने माना है। सरसंघचालक जी के आग्रह और प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ‘राम सबके और सब राम के’, इस भाव से सामाजिक समरसता का अनुपम विचार और अधिक प्रखर हुआ है। श्रीराम मंदिर ने सामाजिक समरसता का एक अद्भुत संदेश दिया है।

आज न केवल सनातन धर्म के अनुयायी, बल्कि जैन, बौद्ध और सिख समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में अयोध्या पहुँच रहे हैं। यह मंदिर विभिन्न पंथों और संप्रदायों को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। समाज के हर वर्ग, चाहे वह अनुसूचित जाति से हो या अनुसूचित जनजाति से, सभी ने इस महायज्ञ में अपना योगदान दिया है। भगवान श्रीराम का यह मंदिर जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदों को मिटाकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को चरितार्थ कर रहा है।

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद का परिदृश्य यह स्पष्ट करता है कि भारत अब अपनी पुरानी हीनभावनाओं को त्यागकर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है। युवाओं का संस्कारवान होना, समाज का समरस होना और अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ होना, ये सभी भारत के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करते हैं। श्रीराम मंदिर ने भारत को उसकी आत्मा से पुनः मिला दिया है, और यही ऊर्जा भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर करेगी।


डॉ. लोकेन्द्र सिंह 
लेखक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं।

SendShare196Tweet123
Aam Jan

Aam Jan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
trump

‘उनकी पत्नी मुझे सुंदर लगी इसलिए मैंने…’ विवादित बयान देकर बुरे फंसे ट्रंप

January 31, 2026
rudraksha mala

रुद्राक्ष माला पहनने से मिलते हैं ये अद्भुत लाभ, जानें इससे जुड़े नियम

November 24, 2025
Mauni Amavasya

माघ पूर्णिमा कल या परसों, स्नान-दान मुहूर्त, क्या करें, क्या नहीं

January 31, 2026
भारतीय नागरिकता को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ याचिका दायर

भारतीय नागरिकता को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ याचिका दायर

0
ADR रिपोर्ट : देश के 47 फीसदी मंत्री दागी, किस पार्टी में कितने दागी?

ADR रिपोर्ट : देश के 47 फीसदी मंत्री दागी, किस पार्टी में कितने दागी?

0
PM Modi-putin

PM मोदी से कार में 45 मिनट तक क्या बात हुई, पुतिन ने खोला राज

0
income tex

Tax न बनने पर भी क्या भरनी चाहिए ITR?

June 3, 2026
cm dhami

ऋषिकेश में ‘अखिल भारतीय महापौर परिषद’ की 117वीं बैठक का हुआ शुभारंभ!

June 3, 2026
rudram-2

रुद्रम-2 ने बढ़ाई भारत की ताकत, अमेरिका-चीन, रूस के पास भी नहीं ऐसी तकनीक

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 Aam Jan News.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 Aam Jan News.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In