बालेश्वर। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी कि डीआरडीओ आज बुधवार 10 जून को चांदीपुर के आई टी आर परिसर में स्थित लॉन्चिंग कॉम्प्लेक्स 3 से किसी अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण करेगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
मिसाइल के परीक्षण की उल्टी गिनती यानी कि काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। परीक्षण स्थल के नजदीक 1 से 3.5 किलोमीटर इलाके में आने वाले करीब 11 गांव को पूरी तरह से खाली कराया जाएगा। आज सुबह 10 बजे से जिला प्रशासन की ओर से उक्त गांव के रहने वाले लोगों को अस्थाई शिविरों में लाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।
गांव के लोगों को मिलेगा मुआवजा
जब तक मिसाइल का परीक्षण पूरा नहीं हो जाता इन गांव के लोगों को अस्थाई शिविरों में रखा जाएगा, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा तथा खाने पीने का व्यवस्था भी किया गया है। परीक्षण स्थल के नजदीक के गांव है बर्धनपुर, जयदेव कस्पा, शाहजहां नगर इन तीन गांव के 4798 लोगों को बर्धन पुर के हाई स्कूल साइक्लोन सेंटर में रखा जाएगा।
इसी तरह भीमपुर, छचीना, दोमुंहा पटना नामक गांव के रहने वाले 2829 लोगो को भीमपुर साइक्लोन सेंटर में रखा जाएगा। इसी तरह खान दर्डा, टुंडरा, खड़ुपाई, कुसुमिली नामक गांव के रहने वाले 3031 लोगों को टुंडरा साइक्लोन सेंटर और कलमातिया साइक्लोन सेंटर में रखा जाएगा।
इसी तरह जयदेव कस्पा पाई नामक गांव के रहने वाले 784 लोगों को निधिपदा सेवाश्रम नामक स्थान पर रखा जाएगा। कुल मिलाकर 11442 लोगों को 5 अलग अलग अस्थाई शिविरों में तब तक रखा जाएगा जब तक मिसाइल का परीक्षण समाप्त नहीं हो जाता।
परीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि न हो इसे ध्यान में रखकर जिला प्रशासन की ओर से इस तरह के कदम उठाए जाते है। इन अस्थाई शिविरों में रहने वाले लोगों को एक दिन का मुआवजा भी दिया जाता है तथा इनके लिए खाने पीने का व्यवस्था भी सरकारी स्तर पर किया जाता है।
2 बजे के बाद मिसाइल का परीक्षण
सूत्रों की माने तो सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक लोगों को अस्थाई शिविरों में लाए जाने की प्रक्रिया पूरा कर लिया जाएगा तथा दोपहर 2 बजे जिला प्रशासन डीआरडीओ वालो को ग्रीन सिग्नल यानी कि आदेश जारी करेंगे कि, एक प्रकार से यह कहा जाए कि हरी झंडी दिखाएंगे कि अब आप मिसाइल का परीक्षण कर सकते हो।
इसके बाद ही डीआरडीओ की ओर से मिसाइल का परीक्षण किया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि इसी महीने के 8 और 9 जून को उक्त मिसाइल का परीक्षण होने वाला था लेकिन किसी कारणवश परीक्षण को स्थगित कर दिया गया था जो कि आज परीक्षण किया जा रहा है।
बजाए जा रहे सायरन
परीक्षण स्थल के आसपास के 11 गांवों को पूरी तरह खाली करा लिया गया है और जिला प्रशासन ने रक्षा मंत्रालय को हरी झंडी दिखा दी है। डीआरडीओ मिसाइल परीक्षण के लिए पूरी तरह तैयार है तथा सुरक्षा के मद्देनजर सायरन बजाए जा रहे हैं, जिसका मतलब है कि यदि कोई व्यक्ति परीक्षण स्थल के आसपास या प्रतिबंधित इलाके में है तो वह तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर चला जाए। सूत्रों के अनुसार दोपहर 3 बजे के बाद यह मिसाइल परीक्षण किया जाएगा।
























































