नई दिल्ली: बॉलीवुड के लिए साल 2025 कोई खास नहीं रहा है और चंद फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाया है। इस साल बॉलीवुड की करीब 240 फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज हुई हैं। लेकिन केवल 10 प्रतिशत यानी 20 से 25 फिल्मों ने ही कमाई के मामले में अपना जलवा दिखा पाया है। बाकी की करीब 90 प्रतिशत फिल्में औंधे मुंह गिरीं और गुमनामी में चली गईं। आज हम आपको बताते हैं वो आंकड़ा जो बॉलीवुड फिल्मों के मेकर्स के लिए ध्यान देने लायक है। क्या ऐसी वजह रही कि 90 प्रतिशत फिल्में लोगों के दिलों में जगह बना पाईं।
केवल इन 10 प्रतिशत फिल्मों ने किया कमाल
बॉलीवुड में इस बार जो 10 प्रतिशत फिल्में चली हैं उनमें लव स्टोरी से लेकर कॉमेडी और एक्शन शामिल रहा है। यहां तक कि ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली फिल्म होमबाउंड भी कमाई के मामले में फिसड्डी रही थी। लेकिन इन सभी के बीच कुछ फिल्मों ने कमाल किया है। इस लिस्ट में हम आपको बताते हैं वो चंद फिल्में जिन्होंने कमाई के मामले में मेकर्स को खुश किया है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही हैं।
औंधे मुंह गिरीं 200 से ज्यादा फिल्में
हालांकि 200 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। इनमें से कई ऐसी रहीं हैं जिनका बजट बड़ा था लेकिन जब रिलीज हुईं तो किसी ने नहीं पूछा। इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स को तगड़ी चपत लगी है और बॉलीवुड की इमेज पर भी बट्टा लगा है। ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर-2 एक ऐसी ही फिल्म रही है जो 400 करोड़ रुपयों के बजट से बनी थी और बुरी तरह फ्लॉप रही थी। धड़क-2, बागी-4, फतेह, द बंगाल फाइल्स, आजाद, मेरे हसबैंड की बीवी, लवयापा और ग्राउंड जीरो जैसी कई फिल्में मेकर्स को तगड़ा बट्टा लगाने में सफल रहीं।

























































