नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पास श्रीलंका दौरे पर इतिहास रचने का एक बड़ा और शानदार मौका है. श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज काफी अहम है, जहां वो हर हाल में दोनों मुकाबले अपने नाम करना चाहेगी. (PHOTO CREDIT- PTI)
भारतीय टीम ने 1932 से लेकर अब तक खेले गए 599 टेस्ट मैचों में 186 जीत हासिल की हैं. वो फिलहाल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में 5वें स्थान पर है. लेकिन इस सीरीज के बाद वो इस लिस्ट में ऊपर आ सकती है.
15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की इस सीरीज में अगर टीम इंडिया श्रीलंका को 2-0 से क्लीन स्वीप करती है, तो उसकी कुल टेस्ट जीतों की संख्या 188 हो जाएगी. इस स्थिति में भारत वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर आ जाएगी. वेस्टइंडीज ने अभी तक 187 टेस्ट मैच जीते हैं
टेस्ट क्रिकेट में भारत से ज्यादा मैच जीतने के मामले में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी आगे हैं. ऑस्ट्रेलिया 426 जीत के साथ सबसे आगे है. वहीं, इंग्लैंड ने 405 मैच और साउथ अफ्रीका ने 191 मैच जीते हैं.
इसके अलावा, सीरीज का पहला मुकाबला खेलते ही भारतीय टीम 600 टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की चुनिंदा टीमों की लिस्ट में भी शामिल हो जाएगी. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में उतर रही भारतीय टीम के लिए यह दौरा काफी ऐतिहासिक साबित हो सकता है.

























































