नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में एक शानदार शतक जड़कर अपनी क्लास का प्रदर्शन किया. लेकिन उनकी इस उम्दा पारी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम एक अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया.
गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में एक शानदार शतक जड़कर अपनी क्लास का प्रदर्शन किया. लेकिन उनकी इस उम्दा पारी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम एक अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया.
साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 के 34वें मैच में आरसीबी के खिलाफ 58 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इसी के साथ आरसीबी अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा इंडिव्हिज्युअल शतक देने वाली टीम बन गई है.
साई सुदर्शन के इस शतक के बाद आरसीबी के खिलाफ कुल 15 शतक लग चुके हैं. इस लिस्ट में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमों को पीछे छोड़ा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) संयुक्त रूप से 14-14 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 11-11 शतक दिए हैं.
साई सुदर्शन की बात किए जाए तो उन्होंने आईपीएल में तीसरी बार शतक लगाया है. खास बात ये है कि साल 2024 से साई सुदर्शन हर सीजन में कम से कम 1 शतक लगा रहे हैं. वह आईपीएल में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं.
























































